फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   CBI registers disproportionate assets case against former Punjab DIG Harcharan Singh Bhullar

पंजाब के पूर्व DIG भुल्लर पर एक और केस: CBI ने दर्ज की एफआईआर, घर पर मिला था 7.5 करोड़ कैश

Wed, 29 Oct 2025 07:46 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 29 Oct 2025 07:46 PM IST
सार

पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सीबीआई चंडीगढ़ ने 16 अक्तूबर को एक स्क्रैप डीलर से 8 लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में मोहाली से गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने अब भुल्लर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
CBI registers disproportionate assets case against former Punjab DIG Harcharan Singh Bhullar
डीआईजी के घर पर मिला कैश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिश्वत मामले में गिरफ्तार पंजाब पुलिस के पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सीबीआई ने अब भुल्लर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का एक और केस दर्ज किया है। भुल्लर को 16 अक्तूबर को रिश्वत केस में गिरफ्तार किया गया था। वह अभी चंडीगढ़ की मॉडल बुड़ैल जेल में बंद हैं। पूर्व डीआईजी भुल्लर के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले के अलावा अब यह दूसरा केस दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन


इससे पहले पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े रिश्वत मामले में पकड़े गए बिचौलिए कृष्णु शारदा को आज सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे नौ दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को सीबीआई चंडीगढ़ ने 16 अक्तूबर को एक स्क्रैप डीलर से 8 लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में मोहाली से गिरफ्तार किया था। सीबीआई चंडीगढ़ की 8 टीमों ने मामले में अंबाला, मोहाली, चंडीगढ़ और रोपड़ सहित 7 ठिकानों पर रेड की। डीआईजी भुल्लर के ऑफिस, घर, फार्म हाउस और अन्य ठिकानों को सीबीआई ने खंगाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहाली स्थित कॉम्पलेक्स ऑफिस और चंडीगढ़ के सेक्टर-40 के मकान नंबर-1489 में सीबीआई की टीम सुबह से रिश्वत के मामले में जांच करती रही। सीबीआई ने इस मामले में भुल्लर के बिचौलिए कृष्णु को भी गिरफ्तार किया था, जोकि डीआईजी के कहने पर स्क्रैप डीलर से उसके खिलाफ दर्ज एफआईआर पर कार्रवाई नहीं करने के एवज में हर महीने मंथली वसूलने जाता था। 

CBI registers disproportionate assets case against former Punjab DIG Harcharan Singh Bhullar
डीआईजी के घर पर मिला कैश। - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ स्थित के आवास से बरामदगी

  • लगभग 7.5 करोड़ नकद
  • करीब 2.5 किलोग्राम सोने के गहने
  • रॉलेक्स और रॉडो ब्रांड की 26 लग्जरी घड़ियां 
  • परिवारजनों और संदिग्ध बेनामी नामों पर 50 से अधिक अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज
  • कई बैंक खातों के विवरण और लॉकर की चाबियां
  • चार हथियार और 100 जिंदा कारतूस

समराला स्थित फार्महाउस से बरामदगी

  • महंगी 108 शराब की बोतलें
  • 5.7 लाख नकद
  • 17 जिंदा कारतूस

बिचौलिए के आवास से

  • 21 लाख नकद
  • कई संदिग्ध और आपत्तिजनक दस्तावेज

सीबीआई के अनुसार, पंजाब पुलिस के रूपनगर रेंज के डीआईजी और उनके कथित बिचौलिए को आज चंडीगढ़ स्थित सीबीआई अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत (ज्यूडिशियल कस्टडी) में भेज दिया है। जांच एजेंसी ने कहा कि बरामद दस्तावेजों और संपत्तियों की जांच जारी है और मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed