फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Bulandshahr rape case

अरसे से पुलिस को छकाता रहा है सलीम

Wed, 10 Aug 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Wed, 10 Aug 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bulandshahr rape case
गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर रेप कांड का मुख्य आरोपी सलीम व उसका गैंग अरसे से पुलिस को छकाता रहा है। किसी भी जिले में वारदात होने के बाद संबंधित जिले की पुलिस छापेमारी करती, लेकिन हर बार वह बच निकला। सलीम के साथ ही परवेज, जुबेर का कुनबा जिले के तिर्वा थाना क्षेत्र के रामपुर बिनौराी में रहता है। जोगिन डेरा बस्ती ने पहचाने जाने वाले इस कुनबे के खिलाफ कन्नौज में एक भी मामला दर्ज नहीं है, लेकिन अंबेडकर नगर, जौनपुर, सुल्तानपुर, कासगंज सहित विभिन्न जिलों में कई जघन्नय अपराध दर्ज हैं। अभी तक इनकी कभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई। इन्हें कथित रूप से बांग्लादेशी भी कहा जाता है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के निर्देश पर वर्ष 2012 में इनके डेरे पर छापेमारी हुई थी, उस वक्त भी डेरे के सभी पुरुष भाग निकले थे।  बुलंदशहर रेप कांड में दबोचे गए मुख्य आरोपी सलीम का कुनबा कथिततौर पर बांग्लादेश से आया और रामपुर बिनौरा गांव में जोगिन डेरा बस्ती बनाकर रखने लगा। इन सभी पर अंबेडकर जिले के थाना अकबरपुर, सुल्तानपुर, जौनपुर, फतेहपुर सदर कोतवाली, कासगंज जिले के थानों में एक दर्जन से अधिक हत्या, डकैती व रोड होल्डअप के मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन


जोगिन डेरा बस्ती में इनकी आपराधिक गतिविधियों को लेकर रामपुर बिनौरा गांव के मूल निवासी व मुलायम यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मोना यादव ने दिसंबर 2012 में प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शिकायत की थी। इस शिकायत पर सीएम के निर्देश पर इस डेरे में तत्कालीन उप जिलाधिकारी महेश चंद्र शर्मा व पुलिस क्षेत्राधिकारी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने कई थानों की पुलिस व पीएसी के साथ डेरे में छापा मारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस दौरान उन्हें कोई हथियार तो नहीं मिले पर डेरे के आवासों की भव्यता देख अफसर भी दंग रह गए थे। इसके बाद कई बार छापामारी का अभियान चला पर पुलिस के हत्थे डेरे का कोई भी व्यक्ति हाथ नहीं लगा। डेरे के पुरुष सदस्य ज्यादातर बाहर रहते हैं। महिलाएं आसपास के गांवों में मांगने अथवा छोटे मोटे काम करती हैं। बुलंदशहर के पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को कन्नौज पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी से संपर्क साधकर सलीम, परवेज और जुबेर के बारे में जानकारी मांगी थी। काफी खोजबीन के बाद भी जिले के किसी थाने में इनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं मिला। इस पर एसपी कन्नौज की ओर से बुलंदशहर पुलिस को इस बारे में बता दिया गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed