फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Bike raiders shot women in farrukhabad

बाइक से आए हमलावरों ने महिला को गोली से उड़ाया

Mon, 04 Jun 2018 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Mon, 04 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bike raiders shot women in farrukhabad
जांच पड़ताल करती पुलिस। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
घर से प्रेमिका को ले जाकर विवाह कर लेने के पांच साल बाद सोमवार शाम प्रेमी की मां की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक से आए तीन हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया। एसपी अतुल कुमार शर्मा ने मौके पर पहुंच कर पूछताछ की। मृतका के पति ने बहू के पिता, भाई समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कसबे के रामलीला ग्राउंड निवासी लेखराज बाथम का पुत्र कल्पेंद्र का कसबे के ही एक यादव परिवार की लड़की से प्रेम-प्रसंग था। वर्ष 2013 में कल्पेंद्र प्रेमिका को लेकर चला गया। इस कारण दोनों परिवारों में विवाद शुरू हो गया। लड़की के परिजन आए दिन लड़के के माता-पिता को धमकाते थे। इससे परेशान होेकर लड़के के पिता लेखराज पत्नी के साथ गांव छोड़कर लड़के के पास चले गए। वह दस दिन पूर्व गांव लौटे थे। सोमवार की शाम करीब छह बजे लेखराज की पत्नी सुधा (62) छत पर सफाई कर रही थीं। घर के मुख्य दरवाजे खुले हुए थे। इसी दौरान बाइक से तीन हमलावर आए और मुख्यद्वार से घर में घुस कर छत पर पहुंच गए। वहां सुधा को गोली मार दी। लेखराज यह देख छत से कूद गए। इससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। हमलावर भी छत से कूदकर बाइक से भाग गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर एसओ पुलिस बल के साथ पहुंचे और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह मौके पर पहुंचे और मृतका के पति से घटना के संबंध में पूछताछ की। लेखराज ने पुत्र वधू के पिता ओमकार यादव, भाई अवनीश यादव, मामा सुबोध, प्रमोद, विपिन, आमोद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। एसओ रजनीश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल पहुुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed