फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Bahedi thief nabbed with 5.10 million cash

5.10 लाख कैश के साथ दबोचा बहेड़ी का चोर

Sun, 31 Jul 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 31 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
 Bahedi thief nabbed with 5.10 million cash
चोरी - फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ता के कार्यालय से दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी के मामले में रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर को 5 लाख 10 हजार की नगदी समेत गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन

भगत सिंह चौक के पास अति व्यस्त क्षेत्र में स्थित अधिवक्ता यशपाल अरोरा के कार्यालय से 3 जुलाई को दिनदहाड़े 6 लाख 75 हजार की नगदी चोरी हो गई थी। मामला दर्ज होने के बाद कोतवाल जेसी पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम जांच में जुटी थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी हरजीत सिंह उर्फ विक्की मूल निवासी चंदेली फार्म बहेड़ी को शनिवार रात तीनपानी तिराहे के पास दबोच लिया। हरजीत वर्तमान में फुलसुंगी रोड स्थित नंद विहार कालोनी में रह रहा था। उसकी निशादेही पर पुलिस ने किच्छा दरऊ रोड पर एक प्लाट के पास गड्ढे में दबाकर रखी गई चोरी 5 लाख 10 हजार की रकम बरामद कर ली। बाकी रकम हरजीत खर्च कर चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया चोर शातिर है वह पूर्व में कई अन्य शहरों में भी चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। अधिवक्ता के कार्यालय में चोरी के लिए वह कई दिनों से रेकी कर रहा था। तीन जुलाई को जब अधिवक्ता और उनका स्टाफ कार्यालय से कुछ देर के लिए इधर उधर हुए तो मौका पाकर उसने कार्यालय की दराज से नगदी चुरा ली। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी रुद्रपुर व अन्य शहरों में उसने चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। 

डीजीपी ने पुलिस को 20 हजार रुपये का इनाम दिया
अधिवक्ता के कार्यालय में हुई लाखों की चोरी का खुलासा करने और चोरी की बड़ी रकम बरामद करने वाली पुलिस टीम को डीजीपी एमए गणपति ने 20 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा करते हुए टीम को शाबासी दी है। फोन पर अमर उजाला से बातचीत में डीजीपी एमए गणपति ने नगद पुरस्कार की पुष्टि करते हुए बताया कि कोतवाली पुलिस का यह काम सराहनीय है। अच्छा काम करने वाले पुलिस कर्मियों को पूरा सम्मान दिया जाएगा। खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी ने भी ढाई हजार और अधिवक्ता यशपाल अरोरा ने टीम को 21 हजार का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। 


पाठक के खाते में एक और उपलब्धि
तेज तर्रार कार्यशैली के लिए पुलिस महकमे में अलग पहचान बनाने वाले रुद्रपुर कोतवाल जेसी पाठक के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में लंबे समय बाद पुलिस ने इतनी बड़ी रकम बरामद करते हुए घटना का त्वरित खुलासा किया है। इससे पहले भी कोतवाल पाठक कई बड़े मामलों का खुलासा कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed