फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   accident in deth

ट्रक की टक्कर से बहनोई की मौत

Fri, 24 Nov 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर Updated Fri, 24 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
accident in deth
घटनास्थल में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बहनोई की मौत हो गई, जबकि साला घायल हो गया। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


कानपुर चकेरी थाने के रामादेवी शिवकटरा निवासी राकेश सविता का बेटा राहुल (32) इलाके के ही पेट्रोल पंप पर सेल्समैन था। वह साले बबलू पुत्र होरीलाल के साथ बाइक से हुसैनगंज थाने के खुसरूपुर गांव स्थित मामा अजय की बेटी की गोद भराई में आया था। कार्यक्रम के बाद गुरुवार दोपहर दोनों बाइक से कानपुर लौट रहे थे। कल्यानपुर थाना क्षेत्र स्थित हाईवे पर चौडगरा ओवरब्रिज हरदौलपुर मोड़ के पास ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में राहुल को मृत घोषित किया। बाइक चालक बबलू हेलमेट लगाए था। राहुल पीछे बैठा था, वह हेलमेट नहीं लगाए था। मौत की वजह सिर में गंभीर चोट लगना बताई जा रही है। बबलू को कानपुर हैलट रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में मामा अजय ने बताया कि राहुल की कमाई से ही परिवार का भरण पोषण होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उससे छोटे भाई विशाल, आकाश, बहन भावना और मां गीता देवी हैं। उसकी तीन साल पहले बबली से शादी हुई थी। उसे एक दो माह पहले बेटा हुआ था। उस बच्चे की भी मौत हो गई थी। अब बबली पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। थाना प्रभारी जीपी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed