फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   बैटला गांव में जुआरियों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत

बैटला गांव में जुआरियों ने फायरिंग कर फैलाई दहशत

Wed, 31 Oct 2018 12:58 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव बैटला में जुआ खेलने आए बाहरी दो युवकों ने फायरिंग कर कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बना दिया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी यूपी 100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी की तो जुआरियों के विवाद का मामला प्रकाश में आया। फायरिंग करने वाले आरोपी मौके से भाग गए। यूपी 100 के सिपाहियों ने थाना पुलिस को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम पांच बजे करीब नखासा थाना क्षेत्र के गांव बैटला में जुआ खेल रहे जुआरियों में विवाद हो गया। बाद ज्यादा बढ़ने पर बाहर से जुआ खेलने आए दो युवकों ने कई फायर किए। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी यूपी 100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने गांव के एक व्यक्ति ने फायर कर जान से मारने की शिकायत की। यह भी बताया कि यह व्यक्ति जुआ खिलाने का काम करता है। बाहरी लोग उसके संरक्षण में जुआ खेलने के लिए गांव आते है। मंगलवार को विवाद हुुआ तो बाहर से आए जुआरियों ने फायरिंग कर दी। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि जो व्यक्ति फायर करने का आरोप लगा रहा है। वही बाहरी लोगों को जुआ खिलाता है। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने दी है। पुलिस जांच कर रही है। जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed