फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   6 pickup rider injured in accident

ट्रैैक्टर ने पिकअप में मारी टक्कर, छह श्रद्धालु घायल

Sun, 14 Apr 2019 11:42 PM IST
हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 14 Apr 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
6 pickup rider injured in accident
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक

भैंसटा नदी में जवारे प्रवाहित करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप में हरदोई-सीतापुर मार्ग पर इटौली पुल के निकट ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में छह श्रद्धालु घायल हो गए।

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती निवासी श्यामलाल (52), शोभित (12) पुत्र रामू श्रीवास्तव, देवू (10) पुत्र श्याम श्रीवास्तव, बेचे (20) पुत्र श्यामू, रामकुमार (22) पुत्र मनोहर और देबू (18) पुत्र अन्नू रविवार दोपहर 12 बजे पिकअप से जवारे और ज्योति प्रवाहित करने सीतापुर रोड स्थित भैंसटा नदी के इटौली पुल जा रहे थे। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर पुल से लगभग एक किलोमीटर पहले सीतापुर की ओर से आ रहे गन्ना लदे ट्रैक्टर ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में छह लोग चुटहिल हो गए। पिकअप के पीछे बाइक से जा रहे मोहल्ले के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed