{"_id":"5aff10774f1c1bea408b63f5","slug":"51526665335-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद के भवन निरीक्षक को डीसी ने किया निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगर परिषद के भवन निरीक्षक को डीसी ने किया निलंबित
Updated Fri, 18 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार के आरोप में नगर परिषद के भवन निरीक्षक को निलंबित
पलवल। जिला उपायुक्त डॉ. मनीराम शर्मा ने नगर परिषद में तैनात भवन निरीक्षक सुल्तान सिंह को निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान उन्हें हथीन नगर पालिका में तैनात किया गया है। यही नहीं सुल्तान सिंह बिना हथीन नगर पालिका सचिव की इजाजत के अवकाश भी नहीं ले सकते हैं।
भवन निरीक्षक सुल्तान सिंह पर स्वयं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मकान के नक्शे पास करने में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। स्थानीय अधिकारियों द्वारा कार्रवाई न किए जाने से कार्यकर्ताओं ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला से की थी तथा बताया था कि सुल्तान सिंह मकानों के नक्शे पास करने में गड़बड़ी कर रहे हैं, जिससे शहर की जनता परेशान है। दीपक मंगला ने मामले को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल व शहरी निकाय मंत्री कविता जैन को इस बारे में अवगत कराया था। इसपर कविता जैन ने जिला उपायुक्त डॉ. मनीराम शर्मा को पत्र लिखकर कार्रवाई की सिफारिश की थी। उपायुक्त ने पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद सुल्तान सिंह को निलंबित कर दिया है। ब्यूरो