{"_id":"5bb65ba0867a552941438ebd","slug":"33-pilgrims-injured-overcrowded-bus-reaches-busway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर बेकाबू टूरिस्ट बस पलटी, 33 तीर्थयात्री घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर बेकाबू टूरिस्ट बस पलटी, 33 तीर्थयात्री घायल

Updated Thu, 04 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घायलों का हालचाल लेते डीएम।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रैपुरा थानाक्षेत्र तरकहापुरवा के पास तीर्थयात्रियों से भरी टूरिस्ट बस बेकाबू होकर पुलिया से टकराकर करीब 20 फीट गड्ढे में जा गिरी। स्थानीय पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से यात्रियों को किसी तरह बाहर निकाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना में 33 यात्री घायल हो गए। बस में कुल 64 यात्री सवार थे और सभी घायल मध्यप्रदेश के विदिशा व सागर जिले के निवासी हैं। डीएम एसपी ने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना और बाकी यात्रियों के लिए वाहन का इंतजाम कराया।
मध्यप्रदेश के विदिशा सागर जिले के 64 तीर्थयात्री एक प्राइवेट टूरिस्ट बस से धर्म यात्रा पर निकले थे। बुधवार की शाम को मैहर मप्र. में देवी दर्शन के बाद शाम को धर्मनगरी के हनुमानधारा पहुंचे। दर्शन के बाद रात्रि प्रवास किया। गुरुवार को तड़के सभी यात्रियों को लेकर बस वाया इलाहाबाद गया बिहार के लिए चली। जैसे की बस रैपुरा थानाक्षेत्र के तरकहवापुरवा के पास नवनिर्मित पुलिया के पास पहुंची तो चालक को झपकी आई और बस अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराई और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस सूचना दी। रैपुरा व कोतवाली पुलिस टीम पहुंची। ग्रामीणों की मदद से बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया।
एंबुलेंस व प्राइवेट वाहनों से 33 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर व पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा के अलावा सीएमओ डॉ. राजेंद्र सिंह, सीएमएस डॉ. राजेश खरे अस्पताल में घायलों को हालचाल लेने पहुंचे। सभी ने घायलों का इलाज कराने के बाद अन्य यात्रियों को गंतव्य पहुंचाने के लिए वाहनों का इंतजाम किया। घायलों में कोई यात्री ज्यादा गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
----------------------
घायलों के नाम
बृजलाल पुत्र रतन सिंह, उर्मिला पत्नी संतोष सिंह, मुन्ना लाल पुत्र लप्पू, जीवन लाल पुत्र बाला प्रसाद, गौरा बाई पत्नी जीवन लाल, जमुना बाई पत्नी लाला राम, शांतिबाई पत्नी मान सिंह, प्रदीप कुमार पुत्र रामचंद्र, दरियाब पुत्र मुंशी, पूरन सिंह पुत्र सुखलाल, जोधाराम पुत्र पूरन सिंह, श्रीराम पुत्र बलिराज, संतोष रानी पत्नी नत्थू राम, भगवत पत्नी पूरन सिंह, कल्लू पुत्र गोबरी, नर्वदा देवी, कृष्ण बाई पत्नी लक्ष्मी प्रसाद, नत्थू राम पुत्र दलेले, लक्ष्मी पत्नी मुन्ना लाल, लक्ष्मण सिंह पुत्र सूरज लाल, सुशीला पत्नी कनदेवी, राजाराम पुत्र ज्वाला प्रसाद, जगदीश पुत्र कनदेवी, लालराम पुत्र खेमचंद्र, कनदेवी पुत्र नन्ना, मुल्ला पुत्र कमौध, जीवन लाल पुत्र कांशीराम, माया राम पत्नी राजाराम, आदेश पुत्र मुकेश, लक्ष्मीबाई पत्नी जीवन, हरनाम पुत्र जुगुल किशोर, गिरजा बाई पत्नी हरनाम, धीरज सिंह पुत्र रामबल सभी निवासीगण सतपड़ा विदिशा व राहतगढ़ सागर के हैं।