{"_id":"58f8fb844f1c1b0b52472ea9","slug":"2-young-men-who-came-under-the-trolley-from-the-truck-collision-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से ट्राली के नीचे आए दो युवक, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से ट्राली के नीचे आए दो युवक, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Thu, 20 Apr 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईट लेकर हल्द्वानी जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर सवार दो युवक छिटककर ट्राली के पहिये के नीचे आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक भी गिरकर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
ग्राम बगी थाना मिलक खानम जिला रामपुर निवासी नत्थूलाल (27) पुत्र स्व. छोटेलाल अपने साथी ग्राम महातोश थाना गदरपुर निवासी नियाज अहमद (30) पुत्र जुम्मा के साथ गदरपुर से ट्रैक्टर-ट्राली में ईट भरकर हल्द्वानी ले जा रहा था। ट्राली मक्खन सिंह चला रहा था।
विज्ञापन
टांडा जंगल के पास पीछे से आ रहे ट्रक (एचआर/38/वाई/6162) ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी, जिससे नत्थूलाल और नियाज ट्राली से छिटककर नीचे गिरे और ट्राली उनके ऊपर चढ़ गई, दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर चालक मक्खन सिंह गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे राहगीरों ने सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कराया। नियाज के दो बेटे और एक बेटी है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। इधर, सूचना पर पंतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया।