{"_id":"5b60b9c64f1c1b923e8b473d","slug":"181533065670-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से विवाद के बाद जहरीले पदार्थ का किया सेवन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से विवाद के बाद जहरीले पदार्थ का किया सेवन
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। असमोली निवासी एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया है। मंगलवार दोपहर युवक का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद युवक ने घर में रखे कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर युवक ने चीख-पुकार शुरू कर दी। उसे सुनकर परिजन दौड़ पड़े। कीटनाशक पदार्थ खाने की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एंबुलेंस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से गंभीर हालत में युवक को संभल जिला अस्पताल में लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उसका एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन