Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   सिरसी में चोरी कर रहे युवक को पकड़ा, जमकर पिटाई की

सिरसी में चोरी कर रहे युवक को पकड़ा, जमकर पिटाई की

Mon, 24 Sep 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के सिरसी में घर में चोरी कर रहे युवक को पकड़ लिया। जमकर पिटाई की साथ ही यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को भीड़ से छुड़ाया और थाने ले गए।
विज्ञापन

रविवार की सुबह सिरसी के मोहल्ला दालान निवासी शाह अब्बास के घर में एक युवक चोरी करने का प्रयास कर रहा था। जाग होने पर आरोपी भागने लगा। जुलूूस से लौट रहे लोगों ने युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इस दौरान पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने आरोपी युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और थाने ले गए। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह जुलूस में गया था। सुबह 5 बजे जुलूस खत्म हुआ तो घर लौटा। अचानक घर से निकल कर युवक भागा तो मोहल्ले के कुछ लोगों की सहायता से पकड़ लिया। पूछताछ करने पर बताया कि वह चोरी करने आया था। जाग होने पर भाग रहा था। चोरी करने की जानकारी भीड़ को हुई तो जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से बचाया। जेब में नशे की सामग्री मिली है। वहीं दूूूूसरी ओर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर माफी निवासी अमन के खिलाफ चोरी के प्रयास करने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed