{"_id":"5b3e73db4f1c1b9d288b4cf2","slug":"161530819547-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौधरीसराय पुलिस चौकी निकट दरोगा की रिश्तेदार से झांसा देकर ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौधरीसराय पुलिस चौकी निकट दरोगा की रिश्तेदार से झांसा देकर ठगी
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। बेटी व जमाई के साथ डॉक्टर के यहां जा रही महिला के कानों के कुंडल व पांच हजार रुपये ठग लिए गए। पीड़िता दरोगा की रिश्तेदार है। पुलिस ने ठग युवक को तलाशा है पर कोई हाथ नहीं आया है।
हयातनगर थाना क्षेत्र के केमा निवासी श्रीवती अपनी बेटी प्रीति व घर में उनके साथ रहने वाले जमाई वीर सिंह के साथ संभल में आ रही थी। चौधरी सराय पुलिस चौकी के निकट लाल रंग की बाइक पर सवार एक युवक इनके करीब आकर रुका। उसने श्रीवती के दामाद वीर सिंह से हाथ मिलाया और उसका लहजा तरीका ऐसा था, जैसे कि बहुत पुरानी जान पहचान हो। उस युवक ने वीर सिंह को एक योजना समझाते हुए लाख रुपये कमाने नौकरी का झांसा दिया। पीड़ित के मुताबिक युवक ने कहा कि इस समय एक बढ़िया योजना आई हुई है। उस युवक ने खुद को फील्ड अफसर बताया और कहा कि एक मैडम आई हुई हैं वह उन्हें मिलवाएंगे। वहां पहुंचकर यही बताना कि आप मेरे साले हो। अपना पहचान पत्र, आधार कार्ड दिखा देना। आपको एक लाख रुपये नकद दिलवाएंगे। ठग ने अपना नाम अर्जुन बताया। उसके झांसे में आकर वह मोटर साइकिल पर बैठ गया। अपनी पत्नी प्रीति और सास को वहीं छोड़ दिया। ठग जनता पेट्रोल पंप के निकट हल्लू सराय में होते हुए उसे एक गली में अंदर गया ले गया। उससे कहा कि इस गली में ऑफिस है मैडम अंदर बैठी हैं। ठग ने कहा कि वह फाइल लेकर आ रहा है उसमें बायोडाटा रखेंगे। इसके बाद ठग युवक मनोकामना मंदिर के पार्क के निकट आया और वीर सिंह की सास श्रीवती से बोला-आपको आपके दामाद ने बुलाया है। उसके बाद मनोकामना मंदिर के पीछे किसी कब्रिस्तान के पास ले जाकर वीर सिंह की सास से कहा कि तुम्हें अपने आप को गरीब बताना है। तभी तुम्हें एक लाख रुपये मिलेंगे। आप अपने कुंडल उतार लो। इन्हें वह थैले में रख देगा। श्रीवती ने झांसे में आकर कुंडल उतार के उसके हाथ में दे दिए। इसके बाद श्रीवती के थैलें में कुंडल डालने का बहाना किया। थैले से रुपये निकाल लिए। इसके बाद कहा कि आप यहीं रुको। फिर ठग युवक श्रीवती की बेटी प्रीति के पास पहुंचा और कहा कि उन्हें उनके पति ने बुलाया है। यदि एक लाख रुपये चाहिए तो आप अपने को गरीब बताना। अपने कुंडल उतारकर दे दो। प्रीति ने कुंडल ने नहीं दिए। समझदारी दिखाई और कहा कि वह बिना पति के नहीं जाएगी न ही कुंडल देगी। इस पर थोड़ी सी बहस होने लगी तो मौके पर भीड़ लग गई। ठग ने खुद को घिरते देखा तो वह भाग गया। पीड़िता ने पुलिस चौकी चौधरीसराय को पूरी घटना से अवगत कराया। पुलिस ने ठग युवक को तलाशा पर कोई हाथ नहीं आया।
पहले भी हो चुकीं हैं घटनाएं
संभल। मनोकामना मंदिर निकट पार्क के निकट पहले भी घटनाएं हो चुकीं हैं। आसपास के दुकानदारों ने बताया यहां पर यह पांचवीं छठी घटना है। कई लोगों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। ठगी करने वाला युवक बाइक से आसपास ही घूमता है। हल्लूसराय में दो महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन दिलाने का झांसा देकर ठगा गया था। जनता पेट्रोल पंप पर के पास दुकान चलाने वाली एक महिला को भी ठगने का प्रयास किया गया था।