फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   मोबाइल चोरी करते समय जिला अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद युवक

मोबाइल चोरी करते समय जिला अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद युवक

Sat, 07 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
संभल। मोबाइल चोरी करते समय एक युवक जिला अस्पताल के सीसीटीवी में कैमरे में कैद हुआ। आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शुक्रवार को 11 बजे हाजी मतलूब बेटे को दवाई दिलाने के लिए आया था। वह जिला अस्पताल की ओपीडी में पर्चा बनवा रहा था। इस दौरान एक युवक ने कुर्ते की जेब में हाथ डाल कर मोबाइल चुरा लिया। युवक ने मोबाइल को चोरी करके अपने किसी परिचित को दे दिया। कुछ देर बाद जब मतलूब ने जेब में हाथ डाला तो मोबाइल गायब था। उनकी नजर सामने लगे सीसीटीवी कैमरों पर पड़ी। कैमरे की रिकार्डिंग देखी तो उसमें उस युवक का चेहरा सामने आ गया जो जेब से मोबाइल निकाल रहा था। मोबाइल निकालने वाले के चेहरे को कैमरे की रिकार्डिंग में देखा फिर पीड़ित ने उसकी तलाश की। पीड़ित युवक बेफिक्र होकर अस्पताल परिसर में ही खड़ा था। पीड़ित ने उसे पकड़ लिया और फिर पकड़े गए युवक से फोन कराया। फोन करके उस युवक को जिला अस्पताल में आने के लिए कहा, जिसके पास चोरी वाला मोबाइल था, लेकिन जब युवक ने देखा कि मामला गड़बड़ है तो वह मोबाइल फेंककर उल्टे पैर भाग गया। हालांकि लोग दौड़े पर वह हाथ नहीं आया। पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले किया गया है। कोतवाली के उप निरीक्षक जाकिर अली ने बताया कि हयातनगर निवासी हाजी मतलूब ने उन्हें मोबाइल चोरी किए जाने की सूचना दी थी। पुलिस जिला अस्पताल गई थी। वहां पर कुछ लोगों ने चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को लोगों ने पकड़ रखा था। पुलिस उस युवक को मोबाइल समेत कोतवाली ले आई है। अब रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed