{"_id":"5c894bc0bdec2214084cd5ef","slug":"10-year-old-girl-raped-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल की बालिका से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस साल की बालिका से दुष्कर्म
Wed, 13 Mar 2019 11:58 PM IST
प्रतीक दुबे
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
Published by: प्रतीक दुबे
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pexels.com
थाना क्षेत्र के एक ग्राम में मंगलवार देर शाम को बेर बिनने गई बालिका से एक युवक ने दुष्कर्म किया और भाग निकला। काफी देर तक बालिका के नहीं लौटने पर उसके घरवालों ने खोजबीन की तो बेसुध हालत में बेटी को पड़ा पाया। होश में आने के बाद बेटी ने आपबीती बताई। इस पर घरवाले थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बालिका को मेडिकल परीक्षण के भेजा है। हालांकि अभी तक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
महिला ने बताया कि उसकी मासूम बालिका गांव के स्कूल में कक्षा चार की छात्रा है। वह मंगलवार की सांय 4 बजे करीब घर के पास लगे पेड़ से बेर बीनने गई थी। वहां पहले से ही घात लगाए बैठे गांव के ही युवक ने बालिका से दुष्कर्म किया। काफी देर तक घर नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन की। बेर के पेड़ के समीप पहुंचे, तो देखा कि उनकी पुत्री बेसुध पड़ी थी। आरोप है कि मामले से पुलिस को अवगत कराने के बाद नामजद के पिता व उसके तीन-चार साथियों ने घेरकर जबरन समझौते का दबाव बनाया। बुधवार को किसी तरह घर से निकलकर पीड़ित पुत्री सहित परिजनों ने थाना पुलिस से शिकायत की। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका।