फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   win first t20 match england will look to end drought

पहले टी-20 मैच से जीत का सूखा खत्म करना चाहेगा इंग्लैंड

Thu, 12 Jan 2017 08:29 AM IST
ऋतिक चित्रांश, अमर उजाला, कानपुर
ऋतिक चित्रांश, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 12 Jan 2017 08:29 AM IST
विज्ञापन
win first t20 match england will look to end drought
26 जनवरी को ग्रीनपार्क में अपना पहले टी-20 मैच खेलेगा इंग्लैंड
इंग्लैंड की टीम 64 सालों से कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में एक भी मैच नहीं जीत पाई है। इस ग्राउंड में सबसे पहला मैच (टेस्ट) 1952 में भारत और इंग्लैंड के बीच हुआ था। अब देखना ये है कि 26 जनवरी को भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाले टी-20 मैच का परिणाम क्या होगा?
विज्ञापन

1952 में भारत और इंग्लैंड के बीच हुआ था। यह मैच इंग्लैंड ने जीता था। इसके बाद से इंग्लैंड को इस ग्राउंड पर जीत की दरकार है। अब इंग्लैंड 26 जनवरी को होने वाले टी-20 मैच से जीत का सूखा खत्म करना चाहेगी। कानपुर में इंग्लैैंड अपना पहला टी-20 मैच खेलेगा।
विज्ञापन

ग्रीनपार्क में हुए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड टीम की कमान एनडी हावर्ड के हाथ में थी, जबकि टीम इंडिया के कप्तान विजय हजारे थे। इस मैच में इंडिया ने पहली पारी में 121 और दूसरी पारी में 157 रन बनाए थे। यह मैच इंग्लैँड ने आठ विकेट से जीत लिया था। तब से इस ग्राउंड पर पांच टेस्ट मैच (1961, 1964, 1973, 1982 और 1985) खेले गए। ये सभी मैच ड्रा रहे। वहीं एक दिवसीय मैचों की बात की जाए तो इंग्लैंड ने इस मैदान पर 1989 से 2008 तक तीन मैच खेले हैं। इन सभी मैचों में इंग्लैंड को हार मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीनपार्क में दर्शकों को दोपहर एक बजे से इंट्री
भारत और इंग्लैंड के बीच 26 जनवरी को ग्रीनपार्क में होने वाले टी-20 मैच के लिए दर्शकों को दोपहर एक बजे से इंट्री दी जाएगी, जबकि मैच शाम साढ़े चार बजे से शुरू होगा। बुधवार को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) को बीसीसीआई का पत्र मिला है। इसमें दोनों टीमों, अंपायरों और ऑब्जर्वर की जानकारी दी गई है। न्यूजीलैंड के पाईक्राफ्ट मैच के ऑब्जर्वर होंगे। 
बता दें बीसीसीआई ने उड़ीसा के आरपी सिंहला को ऑब्जर्वर नियुक्त किया था लेकिन निजी कारणों का हवाला देकर उन्होंने यह जिम्मेदारी निभाने से इनकार कर दिया था। इस समाचार को अमर उजाला ने आठ जनवरी के अंक में प्रकाशित किया था। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के डायरेक्टर एसके अग्रवाल ने बताया कि बीसीसीआई की ओर से दोनों टीमों की लिस्ट मिल गई है। 
भारतीय टीम
विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धौनी, मनदीप सिंह, केएल राहुल, युवराज सिंह, सुरेश रैना, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, आर. अश्विन, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, मनीष पांडे, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर सिंह व आशीष नेहरा।

इंग्लैंड टीम
इयान मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जेक बेल, सेम बिलिंग्स, जॉब बटलर, लियाम डॉसन, एलेक्स हेल्स, क्रिस जार्डन, ताइमिल मिल्स, लियाम पुलकेट, आदिल रशीद, ज्वॉय रूट, जेसन रॉय, बेन स्ट्रोक्स और डेविड विली।
अंपायर
फील्ड अंपायर :
अनिल चतुर्वेदी, नितिन मेनन। 
टीवी अंपायर : नंदन, अनिल धांडेकर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed