फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   PM Narendra Modi Highlights Indian-Origin Stars in T20 World Cup During 131st Mann Ki Baat

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री मोदी ने की क्रिकेट पर चर्चा, T20 विश्वकप में चमके भारतीय मूल के खिलाड़ियों को सराहा

Sun, 22 Feb 2026 11:17 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 22 Feb 2026 11:17 AM IST
सार

‘मन की बात’ के 131वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टी20 विश्व कप में हिस्सा ले रहे भारतीय मूल के खिलाड़ियों की सराहना की। अमेरिका, कनाडा और ओमान की टीमों में खेल रहे खिलाड़ियों को उन्होंने भारतीय प्रतिभा का वैश्विक प्रतीक बताया और युवाओं को खेल से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

विज्ञापन
PM Narendra Modi Highlights Indian-Origin Stars in T20 World Cup During 131st Mann Ki Baat
पीएम मोदी की मन की बात का 131वां एपिसोड - फोटो : IANS/ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 131वें एपिसोड में टी20 विश्व कप 2026 का विशेष उल्लेख किया। इस दौरान उन्होंने उन भारतीय मूल के खिलाड़ियों की खुलकर सराहना की, जो अमेरिका, कनाडा और ओमान जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
विज्ञापन


PM Narendra Modi Highlights Indian-Origin Stars in T20 World Cup During 131st Mann Ki Baat
पीएम मोदी ने भारतीय मूल के विदेशी खिलाड़ियों पर बात की - फोटो : ANI
भारतीय मूल के खिलाड़ियों पर गर्व
पीएम मोदी ने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह संस्कृतियों और देशों को जोड़ने का माध्यम भी बनता है। उन्होंने खास तौर पर उन खिलाड़ियों का जिक्र किया, जिनकी जड़ें भारत से जुड़ी हैं और जो विदेशों की राष्ट्रीय टीमों में खेलते हुए भी भारतीय संस्कृति और मूल्यों से प्रेरणा लेते हैं। कनाडा की टीम से जुड़े दिलप्रीत बाजवा, हर्ष ठाकेर और नवनीत धालीवाल, अमेरिका की टीम से जुड़े सौरभ नेत्रवलकर, हरमीत सिंह और मोनांक पटेल का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। पीएम मोदी ने कहा कि यह भारतीय प्रतिभा की वैश्विक पहचान का प्रमाण है।

प्रधानमंत्री ने कहा, 'जो खेले वो खिले, खेल हमें जोड़ता भी है। आजकल आप टी-20 वर्ल्ड कप के मैच देख रहे होंगे। मुझे विश्वास है कि मैच देखते हुए आंखें किसी खास खिलाड़ी पर टिक जाती होंगी। जर्सी किसी देश की होती है और नाम सुनकर लगता है कि ये तो अपने देश का है, तब दिल के किसी कोने में हल्की सी खुशी आती है, क्योंकि वह खिलाड़ी भारतीय मूल का होता है और वह उस देश के लिए खेलता है, जहां उसका परिवार बस गया है। वे अपने-अपने देशों की जर्सी पहनकर मैदान में उतरते हैं और पूरे मन से उस देश का प्रतिनिधित्व करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

PM Narendra Modi Highlights Indian-Origin Stars in T20 World Cup During 131st Mann Ki Baat
कनाडा की टीम - फोटो : IANS
कनाडा के खिलाड़ियों का जिक्र
पीएम मोदी ने कहा, 'कनाडा की टीम में सबसे ज्यादा भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं। टीम के कप्तान दिलप्रीत बाजवा का जन्म पंजाब के गुरदासपुर में हुआ था। नवनीत धालीवाल चंडीगढ़ के हैं। इस लिस्ट में हर्ष ठाकर, श्रेयस मोवा जैसे कई नाम हैं, जो कनाडा के साथ-साथ भारत का भी गौरव बढ़ा रहे हैं।'
विज्ञापन

PM Narendra Modi Highlights Indian-Origin Stars in T20 World Cup During 131st Mann Ki Baat
अमेरिका की टीम - फोटो : IANS/ANI
अमेरिका के स्टार्स का भी किया जिक्र
पीएम मोदी ने कहा, 'अमेरिका की टीम में कई चेहरे भारत के घरेलू क्रिकेट से निकले हुए हैं। अमेरिकी टीम के कप्तान मोनांक पटेल गुजरात की अंडर-16 और अंडर-18 टीम के लिए भी खेल चुके हैं। मुंबई के सौरभ, हरमीत सिंह, दिल्ली के मिलिंद कुमार, ये सब अमेरिकी टीम की शान हैं।'

PM Narendra Modi Highlights Indian-Origin Stars in T20 World Cup During 131st Mann Ki Baat
ओमान की टीम - फोटो : IANS/ANI
ओमान के लिए पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने कहा, 'ओमान की टीम में कई चेहरे हैं, जो पहले भारत के अलग-अलग राज्यों में खेल चुके हैं। जतिंद्र सिंह, विनायक शुक्ला, करन, जय और आशीष जैसे खिलाड़ी ओमान क्रिकेट टीम की मजबूत कड़ी हैं। न्यूजीलैंड, यूएई और इटली की टीमों में भी भारतीय मूल के खिलाड़ी अपनी जगह बना रहे हैं। ऐसे बहुत से भारतीय खिलाड़ी हैं, जो अपने देश का गौरव बढ़ा रहे हैं और वहां के युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। भारतीयता की यही तो विशेषता है, भारतीय जहां भी जाते हैं, वहां अपनी मातृभूमि की जड़ों से जुड़े रहते हैं। अपने कर्मभूमि यानी जिस देश में रहते हैं, वहां के विकास के लिए सहयोग करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed