फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Know why people are calling on the social media to remove Mohammed by his name

#Kaif पर भड़का पाकिस्तानी सोशल मीडिया, बोला हटाओ अपने नाम से 'मोहम्मद'

Fri, 19 May 2017 05:06 PM IST
amarujala.com- Submitted by: आनंद
amarujala.com- Submitted by: आनंद Updated Fri, 19 May 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
Know why people are calling on the social media to remove Mohammed by his name
कुलभूषण जाधव मामले में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस के आदेश के बाद भारत के कई नामी-गिरामी लोगों ने इस पर खुशी जताई। लेकिन क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने जब इस मामले पर बधाई दी, तो उन्हें पाकिस्तान के कई लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया और काफी भला-बुरा कहा।
विज्ञापन


लेकिन मोहम्मद कैफ ने इनमें से जो एक का जवाब दिया, उसे हजारों री-ट्वीट मिले हैं। आईसीजे के फैसले के बाद मोहम्मद कैफ ने ट्वीट किया- बधाई हो भारत। इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस का शुक्रिया। न्याय की जीत हुई है।
विज्ञापन


कैफ से सवाल और जवाब


लेकिन इसके जवाब में ट्विटर हैंडल @AmirAk12 से आमिर अकरम ने लिखा- कृपया अपने नाम से मोहम्मद हटा लीजिए। पाकिस्तान से ही वकास अहमद ने लिखा- आप मुसलमान भारत में इसी तरह रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कैफ का जवाब

Know why people are calling on the social media to remove Mohammed by his name
जबकि मुनीब अहमद ने लिखा- आपको शर्म आनी चाहिए कि आप एक आतंकवादी पर गर्व कर रहे हैं, जिसने कई निर्दोष पाकिस्तानियों की हत्या की है। आमिर अकरम के अपने नाम से मोहम्मद हटाने वाले ट्वीट पर मोहम्मद कैफ ने लिखा- अगर मैं भारत की जीत का समर्थन करूँ, तो मुझे अपने नाम से मोहम्मद हटा लेना चाहिए। मुझे अपने नाम पर गर्व है। आमिर का मतलब होता है- जीवन से भरपूर। आपको भी एक की जरूरत है।


इसके जवाब में कई लोगों ने मोहम्मद कैफ का समर्थन किया। मोहम्मद आसिफ रजा ने लिखा- आमिर, आप पाकिस्तानी हो और हम भारतीय। कुलभूषण जाधव को न्याय मिला है, उससे हम खुश हैं। लेकिन आमिर अकरम ने मोहम्मद कैफ को फिर जवाब दिया और लिखा- भारत के अल्पसंख्यक मुसलमान होने के बाद मैं आपकी स्थिति समझ सकता हूँ। हमारे भारतीय मुस्लिम भाइयों के लिए इस तरह के ट्वीट जरूरी हैं।

 

समर्थक-विरोधियों में बहस

Know why people are calling on the social media to remove Mohammed by his name
इसके जवाब में इमरान ने कैफ का समर्थन करते हुए लिखा- नहीं, भारत के मुसलमानों के लिए ये जरूरी नहीं। हम पूरी आजादी के साथ यहाँ शांति से रहते हैं। हम भारत से प्यार करते हैं। लेकिन आमिर अकरम इतने पर ही नहीं रुके, आमिर ने इमरान के जवाब में ट्वीट किया- भारत में आजादी????? क्या मजाक है, क्या आप बीफ बर्गर खा सकते हैं।


हालांकि बड़ी संख्या में लोगों ने कैफ के समर्थन में ट्वीट किए। समी अनवर ने लिखा है- मैं एक अल्पसंख्यक हूँ। मैंने कभी भी यहाँ किसी से डर नहीं महसूस किया है। भारत में जिस तरह मुझे अपने धर्म का पालन करने की आजादी है, वो किसी और देश में नहीं हो सकती।

सरदान खान ने लिखा है- हिंदुस्तानी के नाम में मोहम्मद भी रहेगा और दिल में कुलभूषण जाधव भी। बाद में मोहम्मद कैफ ने एक और ट्वीट किया- कोई भी किसी धर्म का ठेकेदार नहीं, इन ठेकेदारों के पास किसी नाम का कोई कॉपीराइट नहीं। भारत सबसे ज्यादा मिल-जुल कर रहने वाले और सहिष्णु देश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed