{"_id":"6a014f3365a2d364ba06cf2c","slug":"ipl-2026-rajat-patidar-says-rcb-didn-t-deserve-to-win-despite-last-ball-thriller-vs-mi-2026-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MI vs RCB: 'सच कहूं तो हम जीत के हकदार नहीं थे', मुंबई को हराकर बाहर करने के बाद बोले आरसीबी के कप्तान पाटीदार","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
MI vs RCB: 'सच कहूं तो हम जीत के हकदार नहीं थे', मुंबई को हराकर बाहर करने के बाद बोले आरसीबी के कप्तान पाटीदार
Mon, 11 May 2026 09:09 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 11 May 2026 09:09 AM IST
सार
मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत के बावजूद आरसीबी कप्तान रजत पाटीदार ने चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि टीम इस मैच को जीतने की हकदार नहीं थी, क्योंकि मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप होने के बावजूद लक्ष्य आसानी से हासिल किया जाना चाहिए था। क्रुणाल पांड्या और भुवनेश्वर कुमार जीत के सबसे बड़े नायक रहे।
विज्ञापन
रजत पाटीदार
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी गेंद पर मिली रोमांचक जीत के बाद जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जश्न में डूबी थी, वहीं कप्तान रजत पाटीदार का बयान सभी को चौंका गया। पाटीदार ने साफ कहा कि उनकी टीम इस जीत की हकदार नहीं थी। रायपुर में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने 167 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम गेंद पर जीत दर्ज की। हालांकि एक समय टीम 5.1 ओवर में 39 रन पर तीन विकेट गंवाकर मुश्किल में फंस गई थी।
विज्ञापन
क्रुणाल बने संकटमोचक
जब आरसीबी दबाव में थी, तब क्रुणाल पांड्या ने जिम्मेदारी संभाली और 46 गेंदों में 73 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी ने टीम को मुकाबले में वापस ला दिया। मैच के बाद पाटीदार ने कहा, 'मुझे लगता है अब यह सामान्य हो गया है, लेकिन यह बहुत करीबी मुकाबला था। कुल मिलाकर शानदार मैच रहा और खासकर केपी (क्रुणाल पांड्या)। मुझे लगता है कि वही खिलाड़ी हैं जिन्होंने टीम के लिए यह कर दिखाया।'

नंबर पांच पर भेजने का फैसला सफल
क्रुणाल पांड्या को इस मैच में नंबर पांच पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था। कप्तान ने बताया कि यह टीम मैनेजमेंट का सामूहिक फैसला था। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है यह हमारा फैसला था। हमने टीम मीटिंग में इस पर चर्चा की थी। वह पहले भी नंबर पांच पर खेल चुके हैं। हम उन्हें यह मौका देना चाहते थे और उन्होंने शानदार काम किया। उनके पास काफी अनुभव है, इसलिए बड़े मंच पर और दबाव में ऐसे खिलाड़ी कमाल करते हैं।'

भुवनेश्वर की गेंदबाजी की तारीफ
पहली पारी में अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए। उन्होंने मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी को खुलकर खेलने नहीं दिया। पाटीदार ने कहा, 'जिस तरह उन्होंने गेंद पर नियंत्रण रखा, वह शानदार था। यह विकेट दो गति वाली थी और उछाल भी अलग-अलग था। ऐसी पिच पर उन्हें खेलना बहुत मुश्किल था।'

'हम जीत के हकदार नहीं थे'
मैच जीतने के बाद भी पाटीदार अपनी टीम के प्रदर्शन से पूरी तरह संतुष्ट नहीं दिखे। उन्होंने कहा कि इतनी मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप होने के बावजूद लक्ष्य आसानी से हासिल होना चाहिए था। उन्होंने कहा, 'फिलहाल हम अंक तालिका की चिंता नहीं कर रहे हैं। हमारा मंत्र अपनी ताकत के अनुसार खेलना और अच्छा क्रिकेट खेलना है। गेंदबाजों ने शानदार काम किया और उन्हें 166 पर रोकना बेहतरीन था। यह लक्ष्य आसानी से हासिल किया जा सकता था। लेकिन सच कहूं तो हम यह मैच जीतने के हकदार नहीं थे, क्योंकि हमारे पास बहुत कुशल बल्लेबाजी लाइनअप है। किसी भी परिस्थिति और पिच पर हमें ऐसे लक्ष्य आसानी से हासिल करने चाहिए।'

अंक तालिका में नंबर-1 RCB
इस जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। हालांकि कप्तान ने साफ कर दिया कि टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल नहीं, बल्कि बेहतर क्रिकेट पर ध्यान दे रही है। पाटीदार का यह बयान दिखाता है कि आरसीबी सिर्फ जीत से खुश नहीं, बल्कि प्रदर्शन के स्तर को और ऊंचा करना चाहती है।