फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IndVsAus: some talking- points of first day at Dharamshala

IndVsAus: जानिए धर्मशाला में खेले गए पहले दिन के खेल की ये खास बातें

Sun, 26 Mar 2017 02:50 PM IST
amarujala.com- Written by : मोहित
amarujala.com- Written by : मोहित Updated Sun, 26 Mar 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
IndVsAus: some talking- points of first day at Dharamshala

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का अंतिम मैच धर्मशाला में खेले जा रहा है। मेहमान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 300 रन बनाए। टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने पारी की शुरुआत कर दी है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक बल्लेबाज लोकेश राहुल (0) और मुरली विजय (0) बनाकर नाबाद हैं। जानिए आज के मैच की ये खास बातें -

विज्ञापन


स्मिथ की टेस्ट सीरीज में तीन सेंचुरी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच धर्मशाला में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच में कप्तान स्टीव स्मिथ ने एक कीर्तिमान रच दिया है। स्मिथ एक ही सीरीज में तीन सेंचुरी लगाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बन गए हैं। यह उनके टेस्ट करियर का 20वां शतक है। अपनी 111 रनों की पारी के दौरान उन्होंने 14 चौक्कें जमाए। 
विज्ञापन


इसके अलावा स्मिथ का टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट में 7वां शतक है। इस सीरीज में स्मिथ तीन अर्धशतक भी जमा चुके हैं और उनका टॉप स्कोर 192 रन है। स्मिथ के अब 10 टेस्ट में 88.25 के औसत से 1412 रन हैं। 27 वर्षीय स्मिथ दूसरे ऐसे विदेशी कप्तान बन गए हैं जिन्होंने भारतीय सरजमीं पर एक सीरीज में तीन सेंचुरी ठोक दी, इससे पहले यह कारनामा इंग्लैंड के एलिस्टर कुक कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

धर्मशाला में बना ये कभी न टूटने वाला रिकॉर्ड

IndVsAus: some talking- points of first day at Dharamshala
स्टीव स्मिथ - फोटो : espncricinfo

वहीं इस मैच में एक रिकॉर्ड ऐसा भी बना है जिसे कोई भी खिलाड़ी नहीं तोड़ पाएगा। धर्मशाला में खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच है। ऐसे में टेस्ट क्रिकेट में इस मैदान पर सबसे पहला शतक जमाने का रिकॉर्ड स्मिथ के नाम दर्ज हो गया है। हालांकि भविष्य में कईं और भी खिलाड़ी इस मैदान पर शतक जमाएंगे लेकिन इस मैदान पर स्मिथ का पहला टेस्ट शतक होने की वजह से उनकी यह खास उपलब्धि कोई और हासिल नहीं कर पाएगा।

चाइनामैन ने झटके चार विकेट
आज विराट कोहली की जगह टीम में शामिल किए गए कुलदीप यादव भारतीय उपमहाद्वीप के दूसरे गेंदबाज बन गए है जिन्हें टेस्ट मैच में उतारा गया है। उन्होंने अपनी गुगली से कंगारुओं को टिकने नहीं दिया। यादव ने पहले दिन चार विकेट हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed