फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   india australia practice match draw

साहा ने टाली भारत ए की हार , ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अभ्यास मैच रहा ड्रॉ

Wed, 09 Dec 2020 07:37 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 09 Dec 2020 07:37 AM IST
विज्ञापन
india australia practice match draw
ऋद्धिमान साहा - फोटो : ani

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा (54*) ने नाबाद अर्द्धशतकीय पारी खेलकर न सिर्फ भारत ए की हार टाली बल्कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट से पूर्व अपने हाथ भी खोले।

विज्ञापन


उनकी पारी से भारत ए ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अभ्यास मैच ड्रॉ करवाने में सफल रहा। पहली पारी में खाता खोलने में नाकाम रहे साहा ने सौ गेंदों की पारी में सात चौके जड़े। इससे भारत ने पहली पारी में 59 रन से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी नौ विकेट पर 189 रन पर घोषित कर दी।
विज्ञापन



मार्क स्टीकेटी ने पांच और माइकल निसार व ग्रीन ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ए को 15 ओवर में 130 रन की जरूरत थी लेकिन तीसरे और आखिरी दिन का खेल समाप्त होने पर उसने एक विकेट पर 52 रन बनाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खाता नहीं खोल सके पुजारा 
कोहली की गैर मौजूदगी में पहले टेस्ट के बाद भारतीय टीम की कमान संभालने जा रहे उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने पहली पारी में शतक के बाद 28 रन बनाए। पहली पारी में अर्द्धशतक जड़ने वाले चेतेश्वर पुजारा खाता भी नहीं खोल सके।


पृथ्वी शॉ (19) और शुभमन गिल (29) ने पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े। कैमरन ग्रीन ने शॉ को ऑउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। हनुमा विहारी ने 28 और उमेश यादव ने 11 रन बनाए। भारत ए ने पहली बार नौ विकेट पर 247 पर घोषित कर दी थी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ए ने भी पहली पारी नौ विकेट 306 रन बनाकर घोषित कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed