{"_id":"699194e666d71b79780da743","slug":"ind-w-vs-pak-w-asia-cup-highlights-india-a-vs-pakistan-a-match-scorecard-result-highlights-2026-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: भारत की बेटियों से पिटा पाकिस्तान, 93 के स्कोर पर किया ऑलआउट; अब कोलंबो में भारतीय पुरुषों की बारी","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IND vs PAK: भारत की बेटियों से पिटा पाकिस्तान, 93 के स्कोर पर किया ऑलआउट; अब कोलंबो में भारतीय पुरुषों की बारी
Sun, 15 Feb 2026 03:15 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 15 Feb 2026 03:15 PM IST
सार
IND A vs PAK A Women Match Highlights: 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच दो मुकाबले होने हैं। पहला मुकाबला खत्म हो चुका है। भारतीय महिला टीम के बाद अब बारी भारतीय पुरुष टीम की है। आंकड़े बताते हैं कि पुरुषों में भी पाकिस्तान की टीम पिटाई खा सकती है।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : ANI
विस्तार
15 फरवरी का दिन फैंस के लिए बेहद खास है, क्योंकि आज टी20 विश्वकप में भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला होना है। हालांकि, इस दिन भारत और पाकिस्तान के बीच दो मुकाबले होने थे। पुरुषों के अलावा भारतीय महिला टीम को भी पाकिस्तान का सामना करना था और इस चुनौती में भारत की बेटियां अव्वल साबित हुई हैं। भारत की महिला ए टीम ने राइजिंग स्टार्स महिला एशिया कप में पाकिस्तान को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी है। पाकिस्तान की महिला-ए टीम को 18.5 ओवर में 93 रन पर समेटने के बाद भारतीय महिला-ए टीम ने 10.1 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला
- फोटो : ANI
दोपहर 12 बजे शुरू हुआ महिलाओं का मैच
दरअसल, पुरुषों के टी20 विश्वकप मैच के साथ-साथ महिलाओं की राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भी भारत का सामना पाकिस्तान से होना था। महिला राइजिंग स्टार्स एशिया कप टी20 का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे शुरू हुआ और तीन घंटे में खत्म हो गया। बैंकॉक में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट का यह छठा मैच था। भारत और पाकिस्तान को ग्रुप-ए में रखा गया था। पाकिस्तान की कप्तान हफसा खालिद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत की कप्तानी राधा यादव कर रही हैं।

पाकिस्तान की पारी
पाकिस्तान की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। टीम के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। युसरा आमिर एक रन, ओमैमा सोहेल एक रन, ईमान नसीर चार रन और कप्तान हफसा एक रन बनाकर आउट हुईं। हुरैना सज्जा दो रन, वाहिदा अख्तर सात रन और मोमिना रियासत चार रन बनाकर आउट हुईं। नेहा शर्मिन चार रन बनाकर नाबाद रहीं। सिर्फ तीन खिलाड़ियों ने दहाई का आंकड़ा छुआ। इनमें शवाल जुल्फिकर (23 रन), गुल रुख (21 रन) और अनोशा नासिर (17 रन ) शामिल हैं। भारत की ओर से साइमा ठाकोर, कप्तान राधा यादव और प्रेमा रावत ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा जिनतीमनी कलिता और मिन्नु मणि ने एक-एक विकेट लिया।

भारत की बेटियों ने पाकिस्तान को हराया
- फोटो : Twitter
भारत की पारी
जवाब में भारत की महिला-ए टीम ने 10.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही थी और शून्य पर पहला झटका लगा था। हुमैरा काजी खाता खोले बिना आउट हुई थीं। इसके बाद वृंदा दिनेश और अनुष्का शर्मा ने दूसरे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी निभाई। अनुष्का 26 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद वृंदा ने तेजल हसाबनिस के साथ मिलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। वृंदा 29 गेंद में 12 चौके की मदद से 55 रन बनाकर नाबाद रहीं। वहीं, तेजल ने पांच गेंद में 12 रन की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से वाहिदा अख्तर और मोमिना रियासत को एक-एक विकेट मिला।

भारत पाकिस्तान टी20 विश्वकप मुकाबला
- फोटो : ANI
अब भारतीय पुरुष टीम की बारी
भारतीय महिला टीम के बाद अब बारी भारतीय पुरुष टीम की है। आंकड़े बताते हैं कि पुरुषों में भी पाकिस्तान की टीम पिटाई खा सकती है। टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच आठ मुकाबले हुए हैं और इसमें से सात बार टीम इंडिया जीती है।। शाम सात बजे से भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्वकप 2026 का मुकाबला खेला जाना है। यह मैच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में होना है।