{"_id":"574e64cd4f1c1b7707109abd","slug":"zimbabwe-sack-dav-whatmore-hamilton-masakadza-ahead-of-india-series","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक साथ दो बड़े फैसले, कोच ही नहीं कप्तान को भी हटाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एक साथ दो बड़े फैसले, कोच ही नहीं कप्तान को भी हटाया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 01 Jun 2016 12:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि एक बड़ी सीरीज शुरू होने से पहले किसी राष्ट्रीय टीम के कोच और कप्तान दोनों को ही बर्खास्त कर दिया जाए। कुछ ऐसा ही हुआ है भारत के खिलाफ एक बड़ी सीरीज से पहले जब जिम्बाब्वे की टीम के साथ।
विज्ञापन
जिम्बाब्वे क्रिकेट (जेडसी) ने भारत के साथ इसी महीने खेली जाने वाली 3-3 मैचों की वनडे और टी-20 सीरीज से पहले राष्ट्रीय टीम के कोच डेव व्हाटमोर और कप्तान हैमिल्टन मासाकाद्जा को उनके पद से बर्खास्त कर दिया है। टीम इंडिया पहली बार कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में जिम्बाब्वे का दौरा करेगी।
विज्ञापन
व्हाटमोर की जगह दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मखाया एंटिनी को अंतरिम कोच बनाया गया है जबकि ग्रीम क्रीमर टीम के नए कप्तान होंगे। भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीमित ओवरों की सीरीज 11 जून से खेली जाएगी।
विज्ञापन
जिम्बाब्वे क्रिकेट ने कहा है कि हाल में संपन्न आईसीसी टी-20 विश्व कप में टीम के खराब प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। आईसीसी टी-20 विश्व कप में जिम्बाब्वे की टीम शुरुआती दौर में ही बाहर हो गई थी।
टीम का बल्लेबाजी कोच भी दक्षिण अफ्रीका से ही चुना गया
जिम्बाब्वे टीम के गेंदबाजी कोच एंटिनी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी व्हाटमोर की जगह लेंगे जिन्हें पिछले वर्ष अप्रैल में चार साल के लिए अनुबंधित किया गया था।
जिम्बाब्वे क्रिकेट (जेडसी) ने बयान जारी कर कहा, "हेड कोच डेव व्हाटमोर का अनुबंध तुरंत प्रभाव से खत्म किया जाता है। जब तक की कोई हेड कोच नहीं नियुक्त किया जाता तब तक उनकी जगह गेंदबाजी कोच मखाया एंटिनी लेंगे। बोर्ड ने शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैमिल्टन मासाकाद्जा से तीनों प्रारूपों की कप्तानी से मुक्त कर दिया है और उनकी जगह उप कप्तानी की भूमिका निभा रहे ग्रीम क्रीमर को अंतरिम कप्तान बनाया है।"
इसके अलावा जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर और धाकड़ बल्लेबाज लांस क्लूजनर को दो साल के लिए बतौर बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है।