फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Zimbabwe legend Alistair Campbell son Johnathan Campbell captains on Test debut, joins this list

ZIM vs IRE Test: टेस्ट डेब्यू पर टीम की कप्तानी करने वाले खिलाड़ी, महान कैंपबेल के बेटे जॉनाथन ने रचा इतिहास

Thu, 06 Feb 2025 04:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 06 Feb 2025 04:45 PM IST
सार

टेस्ट क्रिकेट में यह जॉनाथन कैंपबेल का डेब्यू मैच भी है और डेब्यू पर ही वह राष्ट्रीय टीम की कमान संभाल रहे हैं। घरेलू स्तर पर कैंपबेल का फॉर्म शानदार रहा है और उनके पास कप्तानी का अनुभव भी है।

विज्ञापन
Zimbabwe legend Alistair Campbell son Johnathan Campbell captains on Test debut, joins this list
बालबिर्नी और कैंपबेल - फोटो : Twitter

विस्तार

जिम्बाब्वे के महान एलिस्टेयर कैंपबेल के बेटे जॉनाथन कैंपबेल को गुरुवार, 6 फरवरी को बुलावायो में आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में जिम्बाब्वे की कप्तानी करने का सम्मान मिला। नियमित कप्तान क्रेग इरविन ने पारिवारिक आपात स्थिति के कारण अंतिम समय में टेस्ट से हटने के बाद 27 वर्षीय जॉनथन को टीम का नेतृत्व करने के लिए कहा था।
विज्ञापन

टेस्ट क्रिकेट में यह जॉनाथन कैंपबेल का डेब्यू मैच भी है और डेब्यू पर ही वह राष्ट्रीय टीम की कमान संभाल रहे हैं। घरेलू स्तर पर कैंपबेल का फॉर्म शानदार रहा है और उनके पास कप्तानी का अनुभव भी है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका प्रदर्शन कैसा होगा, यह देखने वाली बात होगी। कैंपबेल डेव हॉटन के बाद टेस्ट डेब्यू पर टीम की कप्तानी करने वाले जिम्बाब्वे के दूसरे क्रिकेटर बने। हॉटन ने 1992 में हरारे में भारत के खिलाफ देश के पहले टेस्ट में टीम का नेतृत्व किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंपबेल पिछले 50 वर्षों में टेस्ट डेब्यू पर कप्तानी करने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी बने। इस लिस्ट में देश के पहले टेस्ट मैच में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी शामिल नहीं हैं। 2024 में नील ब्रांड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने डेब्यू पर दक्षिण अफ्रीका की टीम की कप्तानी की थी।
  • ली जर्मन (न्यूजीलैंड बनाम भारत) - 1995
  • नील ब्रांड (दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड) - 2024
  • जॉनाथन कैंपबेल (जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड) - 2025
विज्ञापन

21वीं सदी में केवल पांच खिलाड़ियों ने अपने डेब्यू पर टेस्ट टीमों का नेतृत्व किया है। अन्य तीन नैमूर रहमान (2000 में बांग्लादेश), विलियम पोर्टरफील्ड (2018 में आयरलैंड) और असगर अफगान (2018 में अफगानिस्तान) हैं। जॉनाथन कैंपबेल ने अपने टेस्ट डेब्यू से पहले 34 प्रथम श्रेणी मैच खेले थे, जिसमें चार शतकों की मदद से 1,913 रन बनाए थे। लेग स्पिन करते हुए उन्होंने 42 विकेट लिए थे।

कैंपबेल ने मई 20 में बांग्लादेश के खिलाफ चटोग्राम में टी20 में डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने 24 गेंदों में 45 रन बनाए। उन्होंने नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 123 रन बनाए हैं। उनके पास एक ठोस लिस्ट ए रिकॉर्ड भी है, जिसमें 45 मैचों में 40 की औसत से 1372 रन हैं। जॉनाथन के पिता एलिस्टेयर ने जिम्बाब्वे के लिए 60 टेस्ट और 188 वनडे मैच खेले और आठ हजार से अधिक रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed