फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैनेजर रहते भारत को बनाया था विश्व विजेता, अब बनना चाहते हैं टीम इंडिया के कोच

Wed, 31 Jul 2019 08:27 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 31 Jul 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
Zimbabwe coach and former team manager Lalchand Rajput applies for Team India head coach
लालचंद राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में युवाओं से सजी टीम इंडिया ने पहला टी-20 विश्व कप अपने नाम किया था। उस टीम में बतौर मैनेजेर अपनी सेवाएं देने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर लालचंद राजपूत अब टीम इंडिया का हेड कोच बनना चाहते हैं।

Trending Videos
Zimbabwe coach and former team manager Lalchand Rajput applies for Team India head coach
लालचंद राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय टीम के कोच पद समेत बाकी सपोर्ट स्टाफ के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 जुलाई थी। इस डेडलाइन से ठीक पहले लालचंद राजपूत ने भी अपना नाम बीसीसीआई तक पहुंचा दिया। वर्तमान में बतौर जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के हेड कोच काम करने वाले राजपूत की किस्मत का फैसला अब कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी की कमेटी को करना है।

Zimbabwe coach and former team manager Lalchand Rajput applies for Team India head coach
लालचंद राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सूत्रों की मानें तो लालचंद राजपूत ने बीसीसीआई से ये भी गुजारिश की है कि अगर टीम का हेड कोच के लिए उनका आवेदन अस्वीकार किया जाता है तो बैटिंग कोच के लिए उनका आवेदन स्वीकार किया जाए। चूंकि, अब आईसीसी ने जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड पर बैन लगा दिया है तो ऐसे में लालचंद राजपूत का भविष्य भी अधर में ही लटका नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Zimbabwe coach and former team manager Lalchand Rajput applies for Team India head coach
लालचंद राजपूत

भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके मुंबई के सलामी बल्लेबाज लालचंद राजपूत विभिन्न स्तरों पर 20 साल तक कोचिंग का अनुभव रखने वाले राजपूत जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान जैसी अंतरराष्ट्रीय टीमों को कोचिंग दे चुके हैं। राजपूत नेशनल क्रिकेट अकादमी, बेंगलुरु से सर्टिफाइड लेवल 3 कोच हैं। 2008 में ऑस्ट्रेलिया में ट्राएंगुलर सीबी सीरीज जीती, तब भी राजपूत टीम के मैनेजर थे।

विज्ञापन
Zimbabwe coach and former team manager Lalchand Rajput applies for Team India head coach
रॉबिन सिंह

इसके अलावा भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर रॉबिन सिंह ने भी इस पद के लिए खुद को दावेदार के तौर पर पेश किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed