{"_id":"638efc197ca82b1eab73dd41","slug":"yuvraj-singh-said-shubman-gill-should-open-inning-for-india-in-odi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Indian Opening Pair: वनडे में कौन करेगा ओपनिंग? युवराज बोले- रोहित-धवन नहीं इस युवा से कराएं पारी की शुरुआत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Indian Opening Pair: वनडे में कौन करेगा ओपनिंग? युवराज बोले- रोहित-धवन नहीं इस युवा से कराएं पारी की शुरुआत
Tue, 06 Dec 2022 01:53 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 06 Dec 2022 01:53 PM IST
सार
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में शिखर धवन और रोहित शर्मा पारी की शुरुआत कर रहे हैं। वहीं, लोकेश राहुल चौथे नंबर पर खेल रहे हैं। हालांकि, युवराज ने युवा खिलाड़ी से पारी की शुरुआत कराने की सलाह दी है।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज के साथ ही टीम इंडिया ने 2023 वनडे विश्व कप की तैयारी शुरू कर दी है। टीम के प्रमुख गेंदबाज चोटिल हैं। ऐसे में युवा गेंदबाजों को मौका दिया जा रहा है और बड़े मंच के लिए उन्हें तैयार किया जा रहा है। हालांकि, बल्लेबाजी में भारत के पास काफी विकल्प हैं। खासकर ओपनिंग के लिए चार दावेदार हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं के सामने यह बड़ी चुनौती है कि किसी खिलाड़ी को बाहर किया जाए।
बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में शिखर धवन और रोहित शर्मा की अनुभवी जोड़ी ने पारी की शुरुआत की। वहीं, टीम के उपकप्तान लोकेश राहुल मध्यक्रम में खेले। हालांकि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने कहा है कि भारत को शुभमन गिल से पारी की शुरुआत करानी चाहिए।

गिल ने पिछले कुछ महीनों में वनडे में शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआत की है और बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक लगाकर उन्होंने सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा था और युवराज ने उनकी तारीफ भी की थी। अब युवराज ने कहा है कि गिल को ही भारत के लिए पारी की शुरुआत करनी चाहिए। हालांकि, गिल फिलहाल टीम की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं।
युवराज ने कहा "मेरा मानना है कि शुभमन बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उनके प्रदर्शन में निरंतरता है। मुझे लगता है कि वह 2023 विश्वकप में भारत की तरफ से पारी का आगाज करने के लिए प्रबल दावेदार हैं। साल 2019 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने वाले युवराज अपने राज्य पंजाब के युवा क्रिकेटरों के लिए मेंटर (मार्गदर्शक) की भूमिका निभाते रहे और इनमें गिल भी शामिल हैं। कोविड-19 के कारण 2020 में लॉकडाउन के दौरान शुभमन ने युवराज के साथ समय बिताया। इसके बाद से ये दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए हैं।