फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवराज सिंह कभी भी कर सकते हैं संन्यास का एलान, BCCI के सामने रखी यह मांग

Sun, 19 May 2019 05:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 19 May 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
Yuvraj Singh considering retirement, may seek BCCI permission to play private T20 leagues
युवराज - फोटो : SELF

भारत के सबसे सफल क्रिकेटर्स में से एक युवराज सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि युवराज ने स्वीकार कर लिया है कि अब उनकी भारत की ओर से खेलने की संभावना नहीं है। ऐसे में पंजाब का यह खब्बू बल्लेबाज बीसीसीआई से स्वीकृति मिलने के बाद कभी भी इस खेल को अलविदा कह सकता है।

Yuvraj Singh considering retirement, may seek BCCI permission to play private T20 leagues
युवराज सिंह

युवराज इस साल IPL में मुंबई इंडियन्स की ओर से खेले, लेकिन उन्हें अधिक मौके नहीं मिले। शायद यही कारण है कि वह अपनी भविष्य की योजनाओं पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। संन्यास के बाद युवी आईसीसी से स्वीकृत विदेशी टी-20 लीग में फ्रीलांस क्रिकेटर के तौर पर खेल सकते हैं।

Yuvraj Singh considering retirement, may seek BCCI permission to play private T20 leagues
युवराज सिंह

इसके लिए युवराज सिंह को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहना होगा। इसके बाद ही बीसीसीआई इन टी-20 लीग में खेलने की इजाजत देगी। 37 वर्षीय इस खिलाड़ी ने इसके लिए बीसीसीआई से अनुमति मांगी है। इस बीच कुछ लोगों का मानना है कि अगर जहीर खान और वीरेंद्र सहवाग दुबई में टी-10 लीग में खेल सकते हैं तो फिर युवी को अनुमति क्यों नहीं मिल सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yuvraj Singh considering retirement, may seek BCCI permission to play private T20 leagues
युवराज सिंह

इस मामले की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के सूत्र ने रविवार को पीटीआई को बताया, ‘युवराज सिंह अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास के बारे में सोच रहा है। उसके बीसीसीआई से बात करने और जीटी-20 (कनाडा), आयरलैंड में यूरो टी-20 स्लैम और हॉलैंड में खेलने पर अधिक स्पष्टता मांगने की उम्मीद है क्योंकि उसके पास पेशकश हैं।’

विज्ञापन
Yuvraj Singh considering retirement, may seek BCCI permission to play private T20 leagues
इरफान पठान

इरफान पठान ने हाल में कैरेबियाई प्रीमियर लीग के ड्राफ्ट में अपना नाम दिया था, लेकिन वह अब भी सक्रिय प्रथम श्रेणी खिलाड़ी हैं और उन्होंने बीसीसीआई से स्वीकृति नहीं ली। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया, ‘इरफान को ड्राफ्ट से नाम वापस लेने को कहा गया। जहां तक युवराज का सवाल है तो हमें नियम देखने होंगे। अगर वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले भी लेता है तो भी बीसीसीआई के अंतर्गत पंजीकृत सक्रिय टी20 खिलाड़ी हो सकता है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed