फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yuvraj Singh Birthday Virat Kohli shared Heartwarming video recalls first meeting

Yuvraj Sing Birthday: विराट कोहली ने वीडियो शेयर कर दी शुभकामनाएं, याद की पहली मुलाकात

Sun, 12 Dec 2021 04:17 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 12 Dec 2021 04:17 PM IST
सार

विराट कोहली ने वीडियो शेयर कर युवराज सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान उन्होंने भारत के दिग्गज खिलाड़ी के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद किया। 
 

विज्ञापन
Yuvraj Singh Birthday Virat Kohli shared Heartwarming video recalls first meeting
युवराज सिंह और विराट कोहली

विस्तार

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने युवराज सिंह के जन्मदिन पर दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया है। दिग्गज ऑलराउंडर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने उनके साथ अपनी मुलाकात को याद किया। 2011 वर्ल्डकप में भारत को चैंपियन बनाने में अहम योगदाना देने वाले युवी 40 साल के हो चुके हैं। उनके जन्मदिन पर विराट ने इंस्टाग्राम में वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि अंडर-19 विश्वकप के बाद युवराज ने बहुत अच्छे तरीके से उनका स्वागत किया था। उनके साथ मजाक करते हुए उनको सहज किया। साथ ही विराट ने बताया कि वो दोनों पंजाबी हैं दोनों को एक जैसा खाना पसंद है। दोनों को पंजाबी गाने भी बहुत पसंद हैं। 
विज्ञापन


युवराज ने 17 सालों तक भारतीय क्रिकेट में अपना योगदान दिया और कई अहम उपलब्धियां हासिल की। उन्होंने 10 जून 2019 को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया था। युवी ने भारत के लिए 304 वनडे, 58 टी-20 और 40 टेस्ट मैच खेले। युवराज ऐसे ऑलराउंडर थे, जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग के दम पर भी भारत को कई मैच जिताए हैं। 
विज्ञापन


क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
विराट कोहली के अलावा बीसीसीआई, शुभमन गिल, गौतम गंभीर और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों ने युवराज को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सचिन ने ट्वीट किया "जन्मदिन की शुभकामनाएं युवी। मैंने मैदान के अंदर और बाहर अपने जीवन के कुछ सबसे यादगार लम्हें तुम्हारे साथ बिताए हैं। आगे भी ऐसे कई लम्हें साथ में बिताने हैं। आपको बेहतरीन दिन और आगामी साल की शुभकामनाएं। सुपरस्टार।"
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं बीसीसीआई ने लिखा "402 अंतर्राष्ट्रीय मैच 11,778 अंतर्राष्ट्रीय रन और 148 विकेट। 2007 टी-20 वर्ल्डकप और 2011 वनडे वर्ल्डकप के विजेता युवराज सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं।"


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed