फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   yuvraj singh and virender sehwag may be in for world cup 2015

बड़ी खबरः युवी-वीरू को मिल सकता है वर्ल्ड कप का टिकट

Wed, 04 Feb 2015 11:52 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 04 Feb 2015 11:52 AM IST
विज्ञापन
yuvraj singh and virender sehwag may be in for world cup 2015

कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वर्ल्ड कप 2015 के लिए अपनी टीम में युवाओं को खूब वरीयता दी, जिस कारण्ा कई दिग्गजों को टीम इंडिया में जगह नहीं मिल सकी। इस फेहरिस्त में युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग जैसे धाकड़ बल्लेबाजों के नाम भी शामिल थे।

विज्ञापन


पिछले वर्ल्ड कप के हीरो रहे युवराज ने 15 सदस्यीय टीम के चयन से ऐन वक्त पहले रणजी क्रिकेट में शतकों की हैट्रिक जमा दी और सभी को यह लग रहा था कि संभावित 30 खिलाड़ियों की सूची में नहीं होने के बावजूद उन्हें अंतिम 15 में जगह मिल जाएगी। यही हाल सहवाग का भी था क्योंकि इस बल्लेबाज ने टीम के ऐलान से पहले शतक लगाकर लय हासिल कर ली थी। इन दिग्गजों के बाहर होने से क्रिकेट प्रशंसकों में खूब मायूसी सी छा गई थी। आलोचकों ने भी चयनकर्ताओं की आलोचना भी की।
विज्ञापन


अब भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। अगर युवराज और सहवाग की किस्मत बलशाली रही तो 2 दिन बाद उन्हें वर्ल्ड कप खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जाने का बुलावा आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले एक-डेढ़ महीने में जहां युवराज और सहवाग ने रणजी क्रिकेट में काफी रन बनाए हैं तो आस्ट्रेलिया में खेली गई त्रिकोणीय सीरीज में भारतीय टीम बुरी तरह से नाकाम रही। धोनी ने जिन युवाओं पर भरोसा जताया था उन्हीं ने उन्हें निराश कर दिया, परिणाम यह रहा कि टेस्ट सीरीज में एक अदद जीत की आस वनडे सीरीज में भी पूरी नहीं हो सकी।

7 फरवरी को खुल सकती है वीरू-युवी की किस्मत

yuvraj singh and virender sehwag may be in for world cup 2015

टीम इंडिया जहां वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले त्रिकोणीय सीरीज में घटिया प्रदर्शन से परेशान है वहीं उसकी परेशानी का एक और कारण यह है कि टीम में शामिल 4 खिलाड़ी अनफिट हैं और उन्हें क्रिकेट के इस महाकुंभ के शुरू होने से पहले फिटनेस टेस्ट पास करना होगा।

अनफिट खिलाड़ियों की सूची में सलामी बल्‍लेबाज रोहित शर्मा, आलराउंडर रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा तथा भुवनेश्वर कुमार वर्ल्ड कप में खेल पाएंगे या नहीं, इसका फैसला 7 फरवरी को किया जाएगा जब ये चारों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच से पहले कड़े फिटनेस परीक्षण से गुजरेंगे।

टीम प्रबंधन के एक शीर्ष सूत्र का कहना है कि इन चारों खिलाड़ियों का द्विस्तरीय फिटनेस परीक्षण 7 को होगा। जो इसमें सफल रहेंगे, उन्हें अगले दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में फिटनेस साबित करनी होगी। इसके बाद ही टीम प्रबंधन फैसला करेगा।

रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट से अच्छी तरह से उबर रहे हैं और लग रहा है कि वह पहले अभ्यास मैच तक फिट हो जाएंगे। सूत्र ने कहा कि रोहित 80 प्रतिशत फिट हैं लेकिन यही बात अन्य के बारे में नहीं कही जा सकती है। वहीं, इशांत के घुटने में चोट है जबकि भुवनेश्वर का टखना चोटिल है। जडेजा कंधे की चोट से वापसी कर रहे हैं। इस समय पूरी टीम एडीलेड के इंटर कान्टिनेंटल होटल में ठहरी है।

अगर इन 4 खिलाड़ियों में से एक-दो खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट में असफल होते हैं तो युवराज और सहवाग को बुलावा मिल सकता है क्योंकि धोनी को अहसास हो गया है कि युवा जोश के साथ-साथ अनुभव भी जरूरी होता है। ऐसी खबर भी है कि बीसीसीआई धोनी की युवी और वीरू को बाहर करने की जिद पर दबाव बनाकर इन 2 दिग्गजों को वर्ल्ड कप में शामिल करने का फैसला ले सकती है।

वर्ल्ड कप से पहले ही टीम इंडिया ने गंवाया सुनहरा मौका

yuvraj singh and virender sehwag may be in for world cup 2015

गत चैंपियन भारतीय टीम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में 14 फरवरी से शुरू हो रहे 11वें क्रिकेट वर्ल्ड कप में दूसरी रैंकिंग के साथ उतरेगी। रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले स्थान पर कायम है। सभी टीमें अब 8 से 13 फरवरी तक चलने वाले वर्ल्ड कप अभ्यास मैचों के लिए कमर कस चुकी हैं।

टीम इंडिया हाल ही में खत्म हुई त्रिकोणीय सीरीज के एक भी मैच में जीत दर्ज नहीं कर सकी थी। इसलिए धोनी की यंग ब्रिगेड को दूसरे नंबर पर संतोष करना पड़ा। आईसीसी वनडे रैंक‌िंग में ऑस्ट्रेलिया के जहां 120 अंक हैं, भारत के खाते में 114 अंक हैं। वहीं तीसरे स्थान पर काबिज दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत से महज एक अंक पीछे है।

वहीं, बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय धुरंधर विराट कोहली तीसरे स्थान पर है, जबकि पहले नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स और दूसरे स्थान पर हाशिम अमला हैं। अन्य भारतीयों में शिखर धवन सातवें और कप्तान धोनी आठवें पायदान पर हैं।

गेंदबाजी रैंकिंग में भारत का कोई भी गेंदबाज शीर्ष दस में जगह नहीं बना सका है। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 13वें जबकि रवींद्र जडेजा 14वें स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed