{"_id":"5919d8b74f1c1be929f227e4","slug":"yunus-misbah-says-goodbye-to-international-cricket-with-first-series-win-in-west-indies","type":"story","status":"publish","title_hn":"इतिहास रचकर मिसबाह और यूनुस ने कहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इतिहास रचकर मिसबाह और यूनुस ने कहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Mon, 15 May 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
मिसबाह उल हक और युनुस खान
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में छह गेंद शेष रहते 101 रन की रोमांचक जीत दर्ज की और तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की। पाकिस्तान की यह विंडीज की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में पहली जीत है। इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह रहे मिस्बाह उल हक और यूनुस खान को विजयी विदाई दी।
वेस्टइंडीज के रोस्टन चेस ने नाबाद 101 रन बनाए लेकिन वह अपनी टीम को 303 रन के लक्ष्य तक नहीं ले जा सके। मेजबान टीम छह विकेट 93 रन पर गंवाने के बाद दूसरी पारी में 202 रन पर सिमट गई। विंडीज के चेस को मैन ऑफ द मैच जबकि सीरीज में 25 विकेट लेने वाले यासिर शाह को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
दोनों ही खिलाड़ियों ने टेस्ट सीरीज से पहले अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी कि यह सीरीज उनके करियर की आखिरी सीरीज होगी।