{"_id":"5d7c79268ebc3e93ac720328","slug":"youngster-afif-hossain-helps-bangladesh-snatch-t20-win-over-zimbabwe","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा बल्लेबाज अफिफ की धमाकेदार पारी की बदलौत बांग्लादेश ने जिंबाब्वे को तीन विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
युवा बल्लेबाज अफिफ की धमाकेदार पारी की बदलौत बांग्लादेश ने जिंबाब्वे को तीन विकेट से हराया
Sat, 14 Sep 2019 10:52 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 14 Sep 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
अफिफ हुसैन
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा बाल्लेाबाज अफिफ हुसैन के 26 गेंदों में 52 रन की धमाकेदार पारी की मदद से शुक्रवार को ढाका में त्रिकोणीय टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश ने जिंबाब्वे को तीन विकेट से हरा दिया। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए आफिफ ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय अर्धशतकीय पारी में आठ चौके और एक छक्का जड़ा।
विज्ञापन
बारिश के कारण मैच 18-18 ओवर का ही खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए जिंबाब्वे ने पांच विकेट पर 144 रन बनाए। बांग्लादेश ने 17.4 ओवर में सात विकेट खोकर 148 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
मेजबान टीम ने 60 रन पर ही अपने पहले छह विकेट खो दिए, लेकिन 19 वर्षीय अफिफ ने सातवें विकेट के लिए मोसादेक हुसैन के साथ 82 रनों की साझेदारी कर मैच को पलट दिया। मोसादेक 24 गेंदों में 30 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
अफिफ की पारी ने जिंबाब्वे रयान बर्ल की पारी पर भारी पड़ी। बर्ल ने 32 गेंदों पर 57 रन बनाए और जिम्बाब्वे को 63-5 के स्कोर से उबारकर एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। बर्ल ने अपनी लेग-स्पिन गेंदबाजी से एक विकेट भी लिया। मैच के हीरो रहे अफिफ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।