MI vs GG Video: गुजरात के खिलाफ यास्तिका भाटिया ने लगाया शानदार छक्का, टाइमिंग देखकर हैरान रह गए ईशान किशन
गुजरात के खिलाफ मैच में यास्तिका भाटिया ने सिर्फ टाइमिंग के दम पर शानदार छक्का लगाया। उन्होंने इस मैच में 44 रन की मैच जिताऊ पारी खेली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई ने अपने पांचवें मैच में गुजरात जाएंट्स को हराया और टूर्नामेंट में पांचवीं जीत हासिल की। इस मैच में मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 51 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, यास्तिका भाटिया ने भी 37 गेंद में 44 रन बनाए। यास्तिका ने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का भी लगाया।
मुंबई की पारी का 10वां ओवर एनाबेल सदरलैंड कर रही थीं। उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद पर उंगलियां फेरी थी और यास्तिका फो फंसाने के लिए धीमी गेंद की थी, लेकिन यास्तिका ने आगे बढ़कर बेहतरीन टाइमिंग के साथ शॉट खेला। कुछ समय के लिए ऐसा लगा कि वह आउट हो जाएंगी, लेकिन गेंद सीधे सीमा रेखा के बाहर जाकर गिरी।
All the wayyy! 💥@YastikaBhatia with the first MAXIMUM of the match 👏
Follow the match ▶️ https://t.co/Hr0F1X3aj4#TATAWPL | #MIvGG pic.twitter.com/zZyiJucjlr— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 14, 2023
मुंबई इंडियंस की पुरुष टीम के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन भी यह मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे। उन्होंने भी मुंबई की जीत और यास्तिका के साथ हरमनप्रीत की बल्लेबाजी का लुत्फ उठाया। मुंबई की पुरुष टीम के लिए पिछला आईपीएल भूलने वाला रहा था। यह टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही थी, लेकिन महिला प्रीमियर लीग में यह टीम अब तक अजेय है और खिताब जीतने की सबसे मजबूत दावेदार है।
मैच में क्या हुआ?
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन किया और निर्धारित 20 ओवर में 162 रन का स्कोर बनाया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 51 और यास्तिका भाटिया ने 44 रन की पारी खेली। गुजरात के लिए एश्ले गार्डनर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। गुजरात की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 107 रन ही बना सकी और मैच 55 रन से हार गई। गुजरात के लिए हरलीन देओल ने सबसे ज्यादा 22 रन बनाए। वहीं, स्नेह राणा ने 20 रन की पारी खेली। मुंबई के लिए नेट शिवर और हीली मैथ्यूज ने तीन-तीन विकेट लिए।