फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yashasvi Jaiswal took a huge leap in ICC Test rankings Rohit-Jadeja-Ashwin also got the advantage

Yashasvi Jaiswal: आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में यशस्वी ने लगाई लंबी छलांग, रोहित-जडेजा-अश्विन को भी मिला फायदा

Wed, 21 Feb 2024 07:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 21 Feb 2024 07:42 PM IST
सार

आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने धमाल मचाया है। इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दूसरा दोहरा शतक जड़ने वाले जासवाल ने 14 अंकों की छलांग लगाई है। वहीं, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन को भी तगड़ा फायदा हुआ है। 

विज्ञापन
Yashasvi Jaiswal took a huge leap in ICC Test rankings Rohit-Jadeja-Ashwin also got the advantage
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

ICC Test Ranking : भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में यशस्वी जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मुकाबलों में दोहरे शतक ठोके हैं। इसका अब उन्हें फायदा मिला है। आईसीसी ने बुधवार को ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी। इसमें यशस्वी जायसवाल ने लंबी छलांग लगाकर 15वां स्थान प्राप्त कर लिया। वहीं, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन को भी तगड़ा फायदा हुआ है। इसके अलावा इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट को भी लाभ मिला है।
विज्ञापन


यशस्वी जायसवाल ने लगाई लंबी छलांग
आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने धमाल मचाया है। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मुकाबले में लगातार दूसरा दोहरा शतक जड़ने वाले जासवाल ने 14 अंकों की छलांग लगाई है। वह अब 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके खाते में 699 अंक हैं। इंग्लैंड के खिलाफ युवा बल्लेबाज ने अब तक 545 रन बनाए हैं। वह भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। जायसवाल के अलावा रोहित शर्मा 732 अंकों के साथ 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 41वें से 34वें पायदान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


जडेजा और अश्विन को फायदा
राजकोट टेस्ट में जडेजा ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने गेंद और बल्ले से विरोधी खिलाड़ियों की अच्छे से खबर ली। पहली पारी में चेन्नई के इस खिलाड़ी ने 112 रन बनाए थे। इसका फायदा उन्हें अब आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में मिला है। वह 595 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ 34वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा सात विकेट हॉल लेकर वह गेंदबाजी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, अश्विन ने दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, सरफराज खान और ध्रव जुरेल क्रमश: 75वें और 100वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष 10 में विराट कोहली बरकरार
आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में केन विलियमसन टॉप पर बरकरार है। वहीं, भारत बनाम इग्लैंड सीरीज का हिस्सा नहीं होने के बावजूद विराट कोहली टॉप 10 में शामिल हैं। 752 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ वह सातवें स्थान पर बने हुए हैं। भारत के खिलाफ जोरदार शतकीय पारी खेलने वाले धाकड़ बल्लेबाज बेन डकेट को भी आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में फायदा हुआ है। वह 719 अंकों के साथ 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्हें 12 पायदानों का फायदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed