फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Yash Dhull to lead India-A in Emerging Asia Cup ODI, match against Pakistan on July 15, see full schedule

Emerging Asia Cup ODI: यश ढुल होंगे भारत-ए के कप्तान, 15 जुलाई को पाकिस्तान से मुकाबला, देखें पूरा शेड्यूल

Tue, 04 Jul 2023 09:17 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 04 Jul 2023 09:17 PM IST
सार

यश ढुल की कप्तानी वाली टीम में स्नेल पटेल (29 साल) को छोड़कर सभी खिलाड़ियों की उम्र 23 साल से कम है। इस टीम में अभिषेक, प्रभसिमरन और हर्षित को भी शामिल किया गया है। 
 

विज्ञापन
Yash Dhull to lead India-A in Emerging Asia Cup ODI, match against Pakistan on July 15, see full schedule
यश ढुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंडर-19 विश्वकप में कप्तानी करने वाले बल्लेबाज यश ढुल को पुरुषों के वनडे एमर्जिंग एशिया कप के लिए भारत-ए टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। बीसीसीआई ने 13 से 23 जुलाई तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के लिए मंगलवार को टीम घोषित की। पंजाब के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा को उप-कप्तानी का जिम्मा सौंपा है। टीम का पहला मैच 13 जुलाई को यूएई से होगा।
विज्ञापन


टीम में आईपीएल 2023 में प्रभावित करने वाले साई सुदर्शन, विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह, ध्रुव जुरेल और हार्षित राणा भी शामिल हैं। टूर्नामेंट में भारत के अलावा अफगानिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम भी शिरकत करेंगी। नेपाल, ओमान और यूएई की सीनियर टीम इसका हिस्सा होंगी। 
विज्ञापन


भारत ए को ग्रुप बी में नेपाल, यूएई ए और पाकिस्तान ए के साथ रखा गया है जबकि श्रीलंका ए, बांग्लादेश ए, अफगानिस्तान ए और ओमान ए को ग्रुप ए में रखा गया है। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पहला सेमीफाइनल ग्रुप ए के टॉपर और ग्रुप बी के दूसरे स्थान की टीम के बीच होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल 21 जुलाई को ग्रुप बी के टॉपर और ग्रुप ए के दूसरे स्थान की टीम के बीच होगा। फाइनल 23 जुलाई को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं थी, लेकिन भारत ने अपनी 15 सदस्यीय टीम जो चुनी है उसमें केवल एक खिलाड़ी को छोड़कर अन्य 23 वर्ष से कम हैं। सौराष्ट्र के विकेटकीपर बल्लेबाज स्नेल पटेल ही 29 के हैं। शितांशु कोटक टीम के कोच होंगे। 


भारत-ए टीम: यश ढुल (कप्तान), अभिषेक शर्मा (उपकप्तान), साई सुदर्शन, निकिन जोस, प्रदोष रंजन पॉल, रियान पराग, निशांत सिंधू, प्रभसिमरन सिंह, ध्रुव जुरेल, मानव सुथर, युवराजसिंह डोडिया, हर्षित राणा, आकाश सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, राजवर्धन हंगारगेकर।

स्टैंडबाई: हर्ष दुबे, नेहाल वढेरा, स्नेल पटेल मोहित रेडकर।

कोचिंग स्टाफ: सितांशु कोटक (मुख्य कोच), साईराज बहुतुले (बॉलिंग कोच), मुनीश बाली (फील्डिंग कोच)

इमर्जिंग एशिया कप में भारत-ए का शेड्यूल
  • 13 जुलाई, यूएई-ए
  • 15 जुलाई, पाकिस्तान-ए
  • 18 जुलाई, नेपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed