फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Points Table: Bangladesh on 6th position after defeating Pakistan England also benefited India on top

WTC Points Table: पाकिस्तान को हराकर इस स्थान पर पहुंचा बांग्लादेश, इंग्लैंड को भी हुआ फायदा, शीर्ष पर भारत

Mon, 26 Aug 2024 07:43 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 26 Aug 2024 07:43 PM IST
सार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में आठवें स्थान पर मौजूद पाकिस्तान की टीम के खाते में सिर्फ 16 अंक रह गए हैं जबकि उनका अंक प्रतिशत 22.22 का हो गया है। इससे पहले उनके खाते में 22 अंक थे और उनका अंक प्रतिशत 30.56 का था। वहीं, जीत के बाद छठे पायदान पर पहुंची बांग्लादेश की टीम अब सातवें स्थान पर खिसक गई है।

विज्ञापन
WTC Points Table: Bangladesh on 6th position after defeating Pakistan England also benefited India on top
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को जीत के बाद बांग्लादेश की टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में जबरदस्त फायदा हुआ था। नाजमुल हुसैन शांतो की टीम छठे स्थान पर पहुंच गई थी, लेकिन अब उन्हें तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, आईसीसी ने सोमवार को स्लो ओवर रेट के कारण उनके अंकों में कटौती की। इसके बाद अब टीम सातवें स्थान पर खिसक गई है। हालांकि, इंग्लैंड पर इस कार्रवाई का कोई असर नहीं पड़ा है। वह चौथे स्थान पर काबिज हैं।
विज्ञापन

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराया
रावलपिंडी में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हरा दिया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने पहली पारी में छह विकेट पर 448 रन बनाकर पारी घोषित की थी। जवाब में बांग्लादेश ने 565 रन बनाए और 117 रन की बढ़त हासिल की। बांग्लादेश ने दूसरी पारी में पाकिस्तान को 146 रन पर समेट दिया। 30 रन के लक्ष्य को बांग्लादेश ने 10 विकेट रहते हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में हुआ दोनों टीमों को नुकसान
आईसीसी के इस फैसले के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में आठवें स्थान पर मौजूद पाकिस्तान की टीम के खाते में सिर्फ 16 अंक रह गए हैं जबकि उनका अंक प्रतिशत 22.22 का हो गया है। इससे पहले उनके खाते में 22 अंक थे और उनका अंक प्रतिशत 30.56 का था। वहीं, जीत के बाद छठे पायदान पर पहुंची बांग्लादेश की टीम अब सातवें स्थान पर खिसक गई है। उनके खाते में 21 अंक रह गए हैं। उनका अंक प्रतिशत 35 का रह गया है। इससे पहले उनके खाते में 24 अंक थे और उनका अंक प्रतिशत 40 का था। 
विज्ञापन

अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंचा इंग्लैंड
दूसरी तरफ श्रीलंका के खिलाफ जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने पांच विकेट से जीत के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में लंबी छलांग लगाई है। ओली पोप की अगुवाई वाली टीम ने श्रीलंका को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

इस चक्र में इंग्लैंड की 14 टेस्ट मैचों में सातवीं जीत है। इससे उनके खाते में 69 अंक हो गए हैं और उनका अंक प्रतिशत 41.07 हो गया है। इंग्लैंड की टीम अब चौथे स्थान पर पहुंच गई है और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए दावेदारी पेश कर दी है। इससे पहले टीम छठे पायदान पर थी। 

भारत शीर्ष पर बरकरार
भारत और गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया क्रमशः 68.5 और 62.5 अंकों के साथ शीर्ष दो पर बरकरार हैं। भारतीय टीम को सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। पहला मुकाबला 19 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मैच 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा। इसके बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नवंबर में पांच मैचों की प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed