WTC Points Table: इंग्लैंड को रौंदने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पहले स्थान पर पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, भारत किस पायदान पर?
जो रूट की टीम मैच हारने और स्लो ओवर रेट के कारण सातवें पायदान पर जा गिरी है। तीन टेस्ट में लगातार हार के बाद उसके पास सिर्फ छह अंक हैं। इंग्लैंड के 10 अंक स्लो ओवर रेट के कारण कटे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जो रूट की टीम मैच हारने और स्लो ओवर रेट के कारण सातवें पायदान पर जा गिरी है। तीन टेस्ट में लगातार हार के बाद उसके पास सिर्फ छह अंक हैं। इंग्लैंड के 10 अंक स्लो ओवर रेट के कारण कटे हैं। विराट कोहली की टीम इंडिया के पास अंक तालिका में ऊपर जाने का मौका है। इसके लिए उसे दक्षिण अफ्रीका को पहले टेस्ट में हराना होगा।
श्रीलंका से आगे हुआ ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने पहले स्थान पर पहुंचकर श्रीलंका को नीचे खिसका दिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 में तीन टेस्ट जीत चुकी है। वहीं, श्रीलंकाई टीम दो टेस्ट जीतने में सफल रही है। दोनों का जीत फीसद 100 प्रतिशत है, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम के 36 अंक हैं और श्रीलंका के 24 अंक हैं।
भारत से आगे है पाकिस्तान
बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम तीसरे स्थान पर है। आजम की टीम ने चैंपियनशिप में तीन मैच जीते हैं। उसे एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तानी टीम का जीत प्रतिशत 75 है। उसके बाद चौथे स्थान पर भारतीय टीम है।
Australia on 🔝
— ICC (@ICC) December 28, 2021
Here's how the #WTC23 table is taking shape after the third #Ashes Test in Melbourne 🔢 pic.twitter.com/Nc2RcwluJz
भारत ने तीन टेस्ट जीते हैं
भारतीय टीम इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में दूसरी सीरीज खेल रही है। उनसे तीन मैच जीते हैं और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। पांचवें पायदान पर वेस्टइंडीज की टीम है। उसे एक टेस्ट में जीत मिली है। तीन मुकाबलों में हार मिली है।