हार पर हाहाकार: कोहली बनाम धोनी को लेकर ट्विटर पर 'विराट' जंग, कहीं नहीं ठहरते मौजूदा कप्तान
धोनी की कप्तानी में भारत ने कुल चार खिताबी मुकाबले खेले, जिनमें टीम ने तीन में जीत दर्ज की। वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम के बाकी कप्तानों के आंकड़ों पर गौर करें तो सभी ने कुल मिलाकर छह खिताबी मुकाबलों में हिस्सा लिया, लेकिन सिर्फ एक ही जीत पाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूजीलैंड से भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल आठ विकेट से हार गया। इस हार पर हाहाकार मच गया। सोशल मीडिया पर विराट कोहली बनाम महेंद्र सिंह धोनी को जंग छिड़ गया। सभी मौजूदा भारतीय कप्तान की जमकर आलोचना कर रहे हैं। तीनों प्रारूपों में महेंद्र सिंह धोनी से कप्तानी का दायित्व संभालने के बाद विराट कोहली के पास पहली बार आईसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका था लेकिन वो फिर नाकाम रहे। यह पहली बार नहीं है जब कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया फाइनल में पहुंचकर हार गई हो, इससे पहले भी विराट के नेतृत्व में टीम 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची थी लेकिन पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद 2019 के वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारे।
आंकड़ों के मुताबिक, धोनी की कप्तानी में भारत ने कुल चार खिताबी मुकाबले खेले, जिनमें टीम ने तीन में जीत दर्ज की। वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम के बाकी कप्तानों के आंकड़ों पर गौर करें तो सभी ने कुल मिलाकर छह खिताबी मुकाबलों में हिस्सा लिया, लेकिन सिर्फ एक ही जीत पाए। यह एकमात्र जीत कपिल देव की कप्तानी में 1983 के दौरान क्रिकेट विश्व कप के खिताबी मुकाबले में मिली थी।
टीम इंडिया ने कब-कब जीती बड़ी आईसीसी स्पर्धा
- 1983, 2011 वनडे विश्व कप
- 2007 टी-20 विश्व कप
- 2013 : चैंपियंस ट्रॉफी
India in 10 ICC finals:
— Bharath Seervi (@SeerviBharath) June 23, 2021
Under Dhoni’s captaincy - Won 3 (out of 4 finals)
All other captains - Won 1 (out of 6 finals)#WTC2021Final
Captaincy is not everyones cup of tea
— Ravi Bhan Singh (@RaviBhanSingh20) June 24, 2021
Dhoni ❣️@msdhoni@imkohli@bcci pic.twitter.com/UVvSWaIKJ3
#MSDhoni achievements as a captain of Indian cricket team.#Dhoni pic.twitter.com/9DiW6DH3sZ
— Gursewak Insan (@U_r_unique_love) June 24, 2021
Dhoni is always my favourite player. Coolest captain and kind hearted man. Everybody loves him. Today we real miss him.#MSDhoni pic.twitter.com/cHnxZnHszP
— AK (@AparnaP36162808) June 23, 2021