WTC Final: विराट ने बालकनी से दिखाई एजेस बाउल की तस्वीर, इन क्रिकेटर्स ने भी पोस्ट की फोटो
इंग्लैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने गए टीम इंडिया के क्रिकेटर्स फिलहाल क्वारंटीन हो गए हैं और अपने होटल के कमरे से एजेस बाउल स्टेडियम के नजारे का लुफ्त उठा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया गुरुवार (3 जून) को इंग्लैंड पहुंच गई। बता दें, डब्ल्यूटीसी का मैच 18 से 22 जून तक इंग्लैंड के साउथहैंप्टन में खेला जाएगा। यह मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच होना है, लेकिन इससे पहले सभी खिलाड़ी हिल्टन होटल में क्वारंटीन कर दिए गए हैं। वहीं, अपने क्वारंटीन पीरियड के दौरान इंग्लैंड के एजेस बाउल स्टेडियम के नजारे का लुफ्त उठाते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली व उनकी टीम के खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
क्वारंटीन में हैं खिलाड़ी
बता दें, एजेस बाउल स्टेडियम हिल्टन होटल के परिसर में स्थित है, जहां पर विराट कोहली अपनी टीम के साथ क्वारंटीन पीरियड बिता रहे हैं। विराट कोहली अपने होटल के कमरे से ली गई तस्वीर में काले रंग की टी-शर्ट में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं और उनके पीछे एजेस बाउल का सुंदर दृश्य दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया। वहीं, पेसर जसप्रीत बुमराह ने भी ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें उन्होंने लिखा, ‘हैलो साउथहैंप्टन’।
Hello Southampton! 🏏 pic.twitter.com/qSATFLZ3b0
— Jasprit Bumrah (@Jaspritbumrah93) June 3, 2021
बालकनी से दिखा खूबसूरत नजारा
रोहित शर्मा ने भी ट्विटर एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्हें विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ उनकी बालकनी में देखा जा सकता है। रोहित ने ट्वीट किया, ‘हम साउथहैंप्टन में हैं।’ इन खिलाड़ियों के अलावा रिद्धिमान साहा ने भी स्टेडियम ग्राउंड दिखाते हुए ट्विटर पर तस्वीर साझा की। अपनी तस्वीर को उन्होंने कैप्शन दिया, ‘कमरे की बालकनी से यह है नजारा, आपके विचार क्या है?’
We are in Southampton @RishabhPant17 😊 pic.twitter.com/9qebdWFFPO
— Rohit Sharma (@ImRo45) June 3, 2021
सबसे बड़ा आयोजन
बताते चलें कि टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले कप्तान कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री ने बुधवार (2 जून) को कहा था कि डब्ल्यूटीसी का फाइनल मैच सबसे बड़ा आयोजन है क्योंकि दो साल से अधिक समय तक चलने वाले टूर्नामेंट का यह समापन करेगा। इस खेल के सबसे लंबा प्रारूप से एक खिलाड़ी का हर तरह से परीक्षण होता है।
That’s our view from the room balcony..Your thoughts? 💭 @BCCI pic.twitter.com/0OB0kpwnOY
— Wriddhiman Saha (@Wriddhipops) June 3, 2021