फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Final Qualification Scenario For india and Australia world test championship Ind vs Aus 3rd test Indore

WTC Final Qualification: इंदौर टेस्ट जीतकर फाइनल में पहुंच जाएगा ऑस्ट्रेलिया, टीम इंडिया का क्या होगा?

Fri, 03 Mar 2023 08:39 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 03 Mar 2023 08:39 AM IST
सार

भारत पहली पारी में 109 रन पर ऑलआउट हो गया। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 197 रन बनाए। उसे 88 रनों की बढ़त मिली। टीम इंडिया दूसरी पारी में 163 रन ही बना सकी। इस तरह उसे कुल 75 रनों की बढ़त ही मिली। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 76 रनों का लक्ष्य मिला है।

विज्ञापन
WTC Final Qualification Scenario For india and Australia world test championship Ind vs Aus 3rd test Indore
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया पर हार का खतरा मंडरा रहा है। कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत पहली पारी में 109 रन पर ऑलआउट हो गया। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 197 रन बनाए। उसे 88 रनों की बढ़त मिली। टीम इंडिया दूसरी पारी में 163 रन ही बना सकी। इस तरह उसे कुल 75 रनों की बढ़त ही मिली। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 76 रनों का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन

दोनों टीमों के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए यह मैच काफी अहम है। अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम इंदौर टेस्ट को जीत लेती है वह फाइनल में उसकी जगह पक्की हो जाएगी। दूसरी हार भारतीय टीम अगर इंदौर में हारती है तो उसके लिए राह मुश्किल हो जाएगी। इस परिस्थिति में भारत को हर हाल में चौथा टेस्ट जीतना होगा। ड्रॉ या हार की स्थिति में न्यूजीलैंड-श्रीलंका सीरीज के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। भारत चाहेगा कि श्रीलंका दो में से कम से कम एक टेस्ट हार जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे टेस्ट के बाद क्या था समीकरण?
दूसरे टेस्ट में हार के बाद भी ऑस्ट्रेलिया पहले पायदान पर था। वहीं, भारत दूसरे स्थान पर कायम रहा। ऑस्ट्रेलिया के 66.67 प्रतिशत अंक हैं। वहीं, भारत के 64.06 प्रतिशत अंक हो गए थे। नागपुर टेस्ट में जीत के बाद भारत के 61.67 प्रतिशत अंक थे। श्रीलंका (53.33) इस मामले में अभी तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका (52.38) चौथे और इंग्लैंड (46.97) पांचवें पायदान पर हैं।

विज्ञापन

भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कैसे पहुंचेगी?
  • अगर टीम इंडिया 2-0 से सीरीज जीतती है (भारत दो मैच जीतता है और दो मैच ड्रॉ रहता है)
  • अगर टीम इंडिया 3-1 से सीरीज जीतती है (भारत तीन मैच जीतता है और ऑस्ट्रेलिया एक)
  • अगर टीम इंडिया 4-0 से सीरीज जीत लेती है (भारत सभी चार मैच जीत जाता है)
  • अगर टीम इंडिया 3-0 से सीरीज जीतती है (भारत तीन मैच जीतता है और एक ड्रॉ रहता है)

इंदौर टेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ?
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया पहली पारी में 109 रनों पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 197 रन बनाए। उसे 88 रनों की बढ़त मिली। भारतीय टीम दूसरी पारी में 163 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। चेतेश्वर पुजारा ने सर्वाधिक 59 रन बनाए। लियोन ने आठ विकेट हासिल किए। मिचेल स्टार्क और मैथ्यू कुहनमेन को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed