{"_id":"6400d0ae05c27051050a903a","slug":"wtc-final-qualification-scenario-for-india-and-australia-world-test-championship-ind-vs-aus-3rd-test-indore-2023-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WTC Final Qualification: इंदौर टेस्ट जीतकर फाइनल में पहुंच जाएगा ऑस्ट्रेलिया, टीम इंडिया का क्या होगा?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WTC Final Qualification: इंदौर टेस्ट जीतकर फाइनल में पहुंच जाएगा ऑस्ट्रेलिया, टीम इंडिया का क्या होगा?
Fri, 03 Mar 2023 08:39 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 03 Mar 2023 08:39 AM IST
सार
भारत पहली पारी में 109 रन पर ऑलआउट हो गया। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 197 रन बनाए। उसे 88 रनों की बढ़त मिली। टीम इंडिया दूसरी पारी में 163 रन ही बना सकी। इस तरह उसे कुल 75 रनों की बढ़त ही मिली। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 76 रनों का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया पर हार का खतरा मंडरा रहा है। कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत पहली पारी में 109 रन पर ऑलआउट हो गया। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 197 रन बनाए। उसे 88 रनों की बढ़त मिली। टीम इंडिया दूसरी पारी में 163 रन ही बना सकी। इस तरह उसे कुल 75 रनों की बढ़त ही मिली। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 76 रनों का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन
Trending Videos
दोनों टीमों के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए यह मैच काफी अहम है। अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम इंदौर टेस्ट को जीत लेती है वह फाइनल में उसकी जगह पक्की हो जाएगी। दूसरी हार भारतीय टीम अगर इंदौर में हारती है तो उसके लिए राह मुश्किल हो जाएगी। इस परिस्थिति में भारत को हर हाल में चौथा टेस्ट जीतना होगा। ड्रॉ या हार की स्थिति में न्यूजीलैंड-श्रीलंका सीरीज के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। भारत चाहेगा कि श्रीलंका दो में से कम से कम एक टेस्ट हार जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे टेस्ट के बाद क्या था समीकरण?
दूसरे टेस्ट में हार के बाद भी ऑस्ट्रेलिया पहले पायदान पर था। वहीं, भारत दूसरे स्थान पर कायम रहा। ऑस्ट्रेलिया के 66.67 प्रतिशत अंक हैं। वहीं, भारत के 64.06 प्रतिशत अंक हो गए थे। नागपुर टेस्ट में जीत के बाद भारत के 61.67 प्रतिशत अंक थे। श्रीलंका (53.33) इस मामले में अभी तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका (52.38) चौथे और इंग्लैंड (46.97) पांचवें पायदान पर हैं।

भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कैसे पहुंचेगी?
- अगर टीम इंडिया 2-0 से सीरीज जीतती है (भारत दो मैच जीतता है और दो मैच ड्रॉ रहता है)
- अगर टीम इंडिया 3-1 से सीरीज जीतती है (भारत तीन मैच जीतता है और ऑस्ट्रेलिया एक)
- अगर टीम इंडिया 4-0 से सीरीज जीत लेती है (भारत सभी चार मैच जीत जाता है)
- अगर टीम इंडिया 3-0 से सीरीज जीतती है (भारत तीन मैच जीतता है और एक ड्रॉ रहता है)
इंदौर टेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ?
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया पहली पारी में 109 रनों पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 197 रन बनाए। उसे 88 रनों की बढ़त मिली। भारतीय टीम दूसरी पारी में 163 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। चेतेश्वर पुजारा ने सर्वाधिक 59 रन बनाए। लियोन ने आठ विकेट हासिल किए। मिचेल स्टार्क और मैथ्यू कुहनमेन को एक-एक सफलता मिली।