फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Final Indian bowlers will have real test against Australia special plan made for final

WTC Final: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों का होगा असली टेस्ट, फाइनल के लिए बनाई गई खास योजना

Thu, 01 Jun 2023 12:04 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Thu, 01 Jun 2023 12:04 PM IST
सार

तेज गेंदबाज उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, जयदेव उनादकट, अक्षर पटेल उस ग्रुप में शामिल थे जो इंग्लैंड में सबसे पहले पहुंचे थे। वहीं, गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को इंग्लैंड पहुंचने में देरी हुई क्योंकि आईपीएल फाइनल सोमवार को खत्म हुआ।

विज्ञापन
WTC Final Indian bowlers will have real test against Australia special plan made for final
अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव - फोटो : BCCI

विस्तार

सात जून से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल से पहले भारतीय टीम प्रबंधन गेंदबाजों का कार्यभार बढ़ाने पर जोर दे रहा है। फाइनल से पहले भारतीय गेंदबाज हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल-20 लीग में अलग-अलग टीमों से खेल रहे थे और अब उन्हें सीधा डब्ल्यूटीसी फाइनल में लाल गेंद के क्रिकेट में खेलना है।
विज्ञापन


तेज गेंदबाज उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, जयदेव उनादकट, अक्षर पटेल उस ग्रुप में शामिल थे जो इंग्लैंड में सबसे पहले पहुंचे थे। वहीं, गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को इंग्लैंड पहुंचने में देरी हुई क्योंकि आईपीएल फाइनल सोमवार को खत्म हुआ।
विज्ञापन


हमने गेंदबाजों का कार्यभार थोड़ा बढ़ाया है: पारस महाम्ब्रे
भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच पारस महाम्ब्रे ने कहा, ''हमारी तैयारी अच्छी रही। हम शुरुआती सत्र में परिस्थितियों से सामंजस्य बिठा रहे थे। हमारे पिछले दो सत्र अच्छे रहे। हमने गेंदबाजों का कार्यभार थोड़ा बढ़ाया है। हम यहां की परिस्थितियों से खुश हैं। यह कुछ वैसा ही है जिसकी आप उम्मीद करते हैं। मौसम खुशनुमा है, ठंड है, लेकिन इंग्लैंड में रहते हुए आप इसके अभ्यस्त हो जाते हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


स्लिप कैच का अधिक अभ्यास
भारतीय टीम के क्षेत्ररक्षण कोच टी दिलीप ने कहा कि उनका ध्यान बल्लेबाज के करीब रहने वाले क्षेत्ररक्षकों के कैच अभ्यास और स्लिप कैच पर है। उन्होंने कहा, ''टीम के सभी खिलाड़ी आईपीएल खेलकर आ रहे हैं। आईपीएल के दौरान मैदानी क्षेत्ररक्षण पर ध्यान रहा था इसलिए यहां पर हम कैच अभ्यास पर ध्यान दे रहे हैं। खासकर बल्लेबाज के करीब और स्लिप के कैच अभ्यास पर ज्यादा ध्यान हैं।'' वहीं, भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने कहा, ''उन सभी ने काफी क्रिकेट खेली है। हम लाल गेंद से खेलने के अभ्यस्त होने का प्रयास कर रहे हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed