फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC Final 2025: Former Pakistan Captain Basit Ali advice to Indian Team Coach Gambhir relate to Aaqib Javed

IND vs PAK: खुद की टीम हार रही और भारत को सलाह दे रहे! पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कहा- आकिब से सीखें गंभीर

Thu, 09 Jan 2025 01:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 09 Jan 2025 01:14 PM IST
सार

बासित अली ने गंभीर से भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में सुपरस्टार कल्चर को खत्म करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि ऐसा ही आकिब जावेद ने पाकिस्तान टीम के साथ किया था। 

विज्ञापन
WTC Final 2025: Former Pakistan Captain Basit Ali advice to Indian Team Coach Gambhir relate to Aaqib Javed
गौतम गंभीर - फोटो : PTI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया से 3-1 से सीरीज हारने के साथ ही टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की दौड़ से बाहर हो गई। वहीं, कंगारू टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंच गई। ऑस्ट्रेलिया का सामना अब 11 जून से लॉर्ड्स में होने वाले फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से होगा। भारतीय टीम डब्ल्यूटीसी के पिछले दो फाइनल में पहुंची थी। हालांकि, इस बार टीम इंडिया का प्रदर्शन थोड़ा खराब क्या हुआ, पाकिस्तान की ओर से बयानबाजी चालू हो गई है। पाकिस्तान की टीम तीन डब्ल्यूटीसी चक्र में शीर्ष तीन में भी नहीं पहुंच सकी और उनके पूर्व क्रिकेटर्स अब भारतीय टीम का सलाह दे रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बासित अली ने भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर को पाकिस्तान टीम के मौजूदा कोच आकिब जावेद से सीख लेने कहा है।
विज्ञापन

WTC Final 2025: Former Pakistan Captain Basit Ali advice to Indian Team Coach Gambhir relate to Aaqib Javed
बासित अली - फोटो : twitter
बासित अली ने गंभीर को दी यह सलाह
बासित अली ने गंभीर से भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में सुपरस्टार कल्चर को खत्म करने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि ऐसा ही आकिब जावेद ने पाकिस्तान टीम के साथ किया था। गंभीर के कोचिंग में टीम इंडिया का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम न्यूजीलैंड से घरेलू टेस्ट सीरीज हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया से हार गई। वहीं, आकिब ने बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह को इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के बीच में ही बाहर कर दिया और उपमहाद्वीप की टीम ने आखिरी दो टेस्ट जीतकर सीरीज अपने नाम की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

WTC Final 2025: Former Pakistan Captain Basit Ali advice to Indian Team Coach Gambhir relate to Aaqib Javed
आकिब जावेद - फोटो : X
बासित ने गंभीर से आकिब को फॉलो करने कहा
बासित ने कहा, 'गौतम गंभीर को आकिब जावेद की विचारधारा अपनानी चाहिए। टीम से गैर-प्रदर्शन करने वालों को हटा दें और जिन्होंने निरंतरता दिखाई है उन्हें वापस से टीम में लें। यह संदेश दूर तक जाना चाहिए। आकिब जावेद ने सुपरस्टार संस्कृति को समाप्त कर दिया और उन खिलाड़ियों को छोड़ दिया जिन्होंने सोचा था कि उनका कोई रिप्लेसमेंट नहीं है। उन्होंने दिखाया कि हर कोई समान है।'
विज्ञापन

WTC Final 2025: Former Pakistan Captain Basit Ali advice to Indian Team Coach Gambhir relate to Aaqib Javed
पाकिस्तान टीम - फोटो : ICC
पाकिस्तान WTC टेबल में आठवें स्थान पर
हालांकि, पाकिस्तान टीम खुद भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की रेस में नहीं है। पाकिस्तान की टीम नौ टीमें में आठवें स्थान पर है। उसने इस चक्र में 12 में से सिर्फ चार मैच जीते, जबकि आठ में उसे हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान एक भी टेस्ट ड्रॉ नहीं करवा पाया। उसका अंक प्रतिशत 27.78 है। वहीं, भारत ने इस चक्र में 19 टेस्ट खेले और नौ जीते। आठ में टीम के हार का सामना करना पड़ा। दो टेस्ट ड्रॉ रहे। भारत का अंक प्रतिशत 50.00 है और टीम तीसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया 63.73 अंक प्रतिशत के साथ दूसरे और दक्षिण अफ्रीका 69.44 अंक प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed