WTC Final: विलियमसन की धीमी पारी पर फैंस ने उड़ाया मजाक, मीम्स बनाकर पूछा- पुजारा बनने का शौक है?
कीवी कप्तान की बात की जाए तो उन्होंने क्रीज पर रुकने के लिए बहुत ही धीमी बल्लेबाजी की। उनकी इस तरह बैटिंग करने का अंदाज क्रिकेट फैंस को बिलकुल पसंद नहीं आया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथम्पटन में खेले जा रहे आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में कीवी टीम अपनी पहली पारी में 249 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया की पारी के आधार पर उसे 32 रनों की बढ़त मिली। न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 54 रन डेवोन कॉन्वे ने बनाए। वहीं केन विलियमसन 49 रन बनाकर आउट हुए। कीवी कप्तान की बात की जाए तो उन्होंने क्रीज पर रुकने के लिए बहुत ही धीमी बल्लेबाजी की। उनकी इस तरह बैटिंग करने का अंदाज क्रिकेट फैंस को बिलकुल पसंद नहीं आया।
दरअसल, केन विलियमसन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। साउथम्पटन में जिस तरह की प्रतिकूल परिस्थितियां थी उनमें उन्होंने पूरी तरह ढलने की कोशिश की। उन्होंने रॉस टेलर के साथ काफी समय तक बल्लेबाजी की। इस दौरान वह बहुत धीमी बल्लेबाजी करते नजर आए। विलियमसन 177 गेंदों पर 49 रन बनाकर आउट हुए। जिसके बाद क्रिकेट फैंस ने तरह-तरह के मीम्स बनाए। वहीं पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी उनके मजे लिए।
केन विलियमसन की पारी भले ही धीमी रही हो लेकिन इस दौरान उन्होंने भारतीय गेंदबाजों को खूब छकाया। जहां एक छोर पर विकेट गिर रहे थे वहीं दूसरे छोर पर वह डटे रहे। उन्हें इशांत शर्मा ने आउट किया। इस मैच का पहले और चौथे दिन का खेल बारिश से धुल गया था। वहीं खराब मौसम के चलते पांचवें दिन का खेल भी एक घंटे बाद शुरू हुआ। अब ये मैच 23 जून को रिजर्व डे वाले दिन खेला जाएगा। कुछ भी आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का ये मैच अब ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है।
#WTC21final
— Shivani (@meme_ki_diwani) June 22, 2021
You go Williamson 200 balls 🥳 pic.twitter.com/rhD0ov542S
#WTC21final
— Sudhanshu Ranjan Singh (@memegineers_) June 22, 2021
Abtoh out hojao Williamson uncle pic.twitter.com/n1Ta7N1CNS
Pujara to Kane Williamson rn - #WTC21final #INDvsNZ pic.twitter.com/86u46wTKQN
— ᴍᴏʜɪᴛ𝟒𝟓 (@MohitRohitian) June 22, 2021