WTC Final: पीटरसन की खरी-खरी, ICC को लगाई लताड़, कहा- इंग्लैंड में न हो कोई बड़ा मैच
इंग्लिश टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का मानना है कि इंग्लैंड में कोई बड़ा मैच नहीं खेला जाना चाहिए। भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथम्पटन खेला जा रहा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच बारिश से प्रभावित रहा है। इसके लिए पीटरसन ने आईसीसी की भी आलोचना की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला साउथम्पटन में खेला जा रहा है। आज मैच का चौथा दिन था लेकिन क्रिकेट प्रशंसकों के हाथ लगी। बारिश और खराब मौसम के चलते चौथे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। वहीं टेस्ट मैच के पहले दिन भी एक गेंद नहीं फेंकी गई थी। इस तरह अब तक 2 दिन का खेल जाया हो चुका है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए साउथम्पटन का मैदान चुनने पर पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन और वीरेंद्र सहवाग ने आईसीसी की तीखी आलोचना की है।
डब्ल्यूटीसी फाइनल में बारिश के कहर को देखते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का मानना है कि बेहद महत्व वाला कोई भी क्रिकेट मैच अपने अस्थिर मौसम के लिए बदनाम ब्रिटेन में आयोजित नहीं किया जाना चाहिए। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहा फाइनल मैच अब ड्रा की तरफ बढ़ता जा रहा है क्योंकि पिछले चार दिनों में इसमें लगभग 140 ओवर का खेल हो पाया है।
It pains me to say it, but a ONE OFF & incredibly important cricket game should NOT be played in the UK.
— Kevin Pietersen🦏 (@KP24) June 21, 2021
पीटरसन ने आईसीसी के फैसले पर उठाया सवाल
पीटरसन ने इस महत्वपूर्ण फाइनल के लिये साउथम्पटन को चुनने के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा, 'यह कहते हुए मुझे पीड़ा हो रही है लेकिन कोई भी बेहद महत्वपूर्ण क्रिकेट मैच ब्रिटेन में नहीं खेला जाना चाहिए। पीटरसन का मानना है कि फाइनल जैसा मैच दुबई में खेला जाना चाहिए जहां मौसम से जुड़े व्यवधान की बहुत कम संभावनाएं होती हैं।
If it was up to me, Dubai would always host a one off match like this WTC game.
— Kevin Pietersen🦏 (@KP24) June 21, 2021
Neutral venue, fabulous stadium, guaranteed weather, excellent training facilities and a travel hub!
Oh, and ICC home is next to the stadium.
इंग्लैंड के इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा, यदि मुझे फैसला करना होता तो मैं डब्ल्यूटीसी फाइनल जैसे मैच के लिये दुबई को मेजबान चुनता। नैसर्गिक स्थल, शानदार स्टेडियम, मौसम अच्छा रहने की गारंटी, अभ्यास की बेहतरीन सुविधाएं और यात्रा के लिये उत्तम जगह। और हां स्टेडियम के करीब ही आईसीसी का मुख्यालय भी है।
सहवाग का फूटा गुस्सा
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने तो आईसीसी की आलोचना करने में अधिक मजाकिया अंदाज दिखाया। सहवाग ने ट्वीट किया, बल्लेबाज को भी टाइमिंग नहीं मिली ढंग की और आईसीसी को भी।
Batsman ko bhi Timing nahi mili dhang ki, aur ICC ko bhi#WTCFinal
— Virender Sehwag (@virendersehwag) June 21, 2021
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऐसा कोई दिन नहीं बीता जब बारिश या खराब मौसम की वजह से खेल न रुका हो। पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया। जबकि दूसरे दिन भी खेल में खलल पड़ा। वहीं तीसरे दिन बारिश और खराब रोशनी के चलते मैच को आधा घंटा पहले बंद करना पड़ा।