फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WTC 2025 Points Table Teams Ranking after England Beats West Indies in 2nd test, India Australia Position

WTC: लगातार दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की जीत से चैंपियनशिप की अंक तालिका में भारी फेरबदल, भारत अब भी शीर्ष पर

Mon, 22 Jul 2024 01:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 22 Jul 2024 01:44 PM IST
सार

ICC WTC Points Table 2025 Ranking : इंग्लैंड की टीम नौवें स्थान से सीधे छठे स्थान पर पहुंच गई। उसने इस छलांग में दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ दिया। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे नौवें स्थान पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
WTC 2025 Points Table Teams Ranking after England Beats West Indies in 2nd test, India Australia Position
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका - फोटो : Amar Ujala/ICC

विस्तार

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला नॉटिंघम में खेला गया। इंग्लिश टीम ने इस टेस्ट को 241 रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पहला टेस्ट इंग्लैंड ने पारी और 114 रन से अपने नाम किया था। वहीं, तीसरा और आखिरी मैच 26 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा। लगातार दो टेस्ट जीतने के साथ ही इंग्लैंड की टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में लंबी छलांग लगाई है। टीम अब तालिका में सबसे नीचे नहीं रही और सीधे छठे स्थान पर पहुंच गई है। बेन स्टोक्स की टीम के पास तीसरा टेस्ट जीतकर तालिका में अपनी स्थिति को और मजबूत करने का मौका होगा। आईसीसी ने ताजा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका को जारी किया है। 
विज्ञापन

 

इंग्लैंड की टीम ने लगाई लंबी छलांग

इंग्लैंड की टीम नौवें स्थान से सीधे छठे स्थान पर पहुंच गई। उसने इस छलांग में दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ दिया। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे नौवें स्थान पर पहुंच गई है। इंग्लैंड ने अब तक 2023-25 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में 12 मैच खेले हैं और इनमें से पांच जीते हैं। छह में इंग्लिश टीम को हार मिली है। एक टेस्ट ड्रॉ रहा है। इंग्लैंड के 45 अंक हैं और पॉइंट पर्सेंटेज 31.25 है। वहीं, वेस्टइंडीज ने अब तक छह टेस्ट खेले हैं और सिर्फ एक में जीत हासिल कर पाई है। उन्हें चार टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा है। एक टेस्ट ड्ऱॉ रहा है। वेस्टइंडीज के 16 अंक हैं और पॉइंट पर्सेंटेज 22.22 है।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका
रैंक टीम मैच जीत हार ड्रॉ अंक अंक प्रतिशत (%)
1 भारत 9 6 2 1 74 68.51
2 ऑस्ट्रेलिया 12 8 3 1 90 62.50
3 न्यूजीलैंड 6 3 3 0 36 50.00
4 श्रीलंका 4 2 2 0 24 50.00
5 पाकिस्तान 5 2 3 0 22 36.66
6 इंग्लैंड 12 5 6 1 45 31.25
7 दक्षिण अफ्रीका 4 1 3 0 12 25.00
8 बांग्लादेश 4 1 3 0 12 25.00
9 वेस्टइंडीज 6 1 4 1 16 22.22
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टीम शीर्ष पर बरकरार

WTC 2025 Points Table Teams Ranking after England Beats West Indies in 2nd test, India Australia Position
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका - फोटो : Amar Ujala/ICC
भारत अब भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में शीर्ष पर है। उसने नौ में से छह टेस्ट जीते हैं और दो में हार का सामना किया है। एक टेस्ट ड्रॉ रहा है। भारत के 74 अंक हैं और पॉइंट पर्सेंटेज 68.52 है। दूसरे नंबर पर 62.50 पॉइंट पर्सेंटेज के साथ ऑस्ट्रेलिया है। उसने अभी तक इस टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में 12 मैच खेले हैं और आठ में जीत हासिल की है। तीन मैचों में ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा और एक मैच ड्रॉ रहा है। न्यूजीलैंड की टीम 50 पॉइंट पर्सेंटेज के साथ तीसरे स्थान पर है। उसने अभी तक छह टेस्ट खेले हैं और तीन में जीत हासिल की है। तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। श्रीलंका 50 पॉइंट पर्सेंटेज के साथ चौथे और पाकिस्तान 36.66 पॉइंट पर्सेंटेज के साथ पांचवें स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका 25 पॉइंट पर्सेंटेज के साथ सातवें और बांग्लादेश भी 25 पॉइंट पर्सेंटेज के साथ आठवें स्थान पर है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के बाद इंग्लैंड अगले महीने के अंत से घरेलू सरजमीं पर तीन टेस्ट मैचों के लिए श्रीलंका की मेजबानी करेगा और फिर अक्तूबर और दिसंबर में पाकिस्तान के दौरे पर जाएगा। इस दौरान तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। वेस्टइंडीज के पास अब इंग्लैंड (एक), दक्षिण अफ्रीका (दो), बांग्लादेश (दो) और पाकिस्तान (दो) के खिलाफ सात टेस्ट शेष हैं। इंग्लैंड ने सीरीज के अंतिम मैच के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि वेस्टइंडीज स्पिनर गुडाकेश मोती को शामिल करना चाहेगा, जो बीमारी के कारण दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed