फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Wriddhiman Saha can join Tripura After the rift with Bengal cricket

Wriddhiman Saha: बंगाल क्रिकेट से अनबन के बाद त्रिपुरा के साथ जुड़ सकते हैं ऋद्धिमान साहा, इस भूमिका में आ सकते हैं नजर

Sun, 19 Jun 2022 09:57 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 19 Jun 2022 09:57 PM IST
सार

ऋद्धिमान साहा को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया। साहा को इस बात की सूचना दे दी गई थी कि अब आगे उन्हें नहीं चुना जाएगा। साहा ने भारतीय टीम के लिए 40 टेस्ट खेले। इस दौरान 29.41  की औसत से 1353 रन बनाए।

विज्ञापन
Wriddhiman Saha can join Tripura After the rift with Bengal cricket
ऋद्धिमान साहा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बंगाल क्रिकेट से विवाद के बाद ऋद्धिमान साहा अब त्रिपुरा की ओर से खेलने पर विचार कर रहे हैं। टीम इंडिया से बाहर चल रहे साहा त्रिपुरा की टीम खिलाड़ी के साथ-साथ मेंटर की भूमिका में भी नजर आ सकते हैं। साहा पिछले महीने तक आईपीएल खेल रहे थे। गुजरात टाइटंस की टीम के साथ उन्होंने खिताब जीता था। बंगाल की टीम में नहीं होने के कारण वह रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट मैचों में नहीं खेल पाए।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई से बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘वह त्रिपुरा के लिये खिलाड़ी के साथ मेंटर की भूमिका निभाना चाह रहे हैं। वह त्रिपुरा में शीर्ष परिषद के कुछ सदस्यों से बातचीत कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कुछ तय नहीं हुआ है। पहले उन्हें कैब से और फिर बीसीसीआई से अनापत्ति पत्र हासिल करना होगा। उसके बाद ही यह प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है।’’
विज्ञापन


ऋद्धिमान साहा को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया। साहा को इस बात की सूचना दे दी गई थी कि अब आगे उन्हें नहीं चुना जाएगा। साहा ने भारतीय टीम के लिए 40 टेस्ट खेले। इस दौरान 29.41  की औसत से 1353 रन बनाए। वहीं, 122 प्रथम श्रेणी मैच में उन्होंने 6423 रन बनाए। उनका औसत 41.98 का रहा। उन्होंने 13 शतक और 38 अर्धशतक लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed