{"_id":"62af4e8ff9e0564f42187f4d","slug":"wriddhiman-saha-can-join-tripura-after-the-rift-with-bengal-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wriddhiman Saha: बंगाल क्रिकेट से अनबन के बाद त्रिपुरा के साथ जुड़ सकते हैं ऋद्धिमान साहा, इस भूमिका में आ सकते हैं नजर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wriddhiman Saha: बंगाल क्रिकेट से अनबन के बाद त्रिपुरा के साथ जुड़ सकते हैं ऋद्धिमान साहा, इस भूमिका में आ सकते हैं नजर
Sun, 19 Jun 2022 09:57 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 19 Jun 2022 09:57 PM IST
सार
ऋद्धिमान साहा को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया। साहा को इस बात की सूचना दे दी गई थी कि अब आगे उन्हें नहीं चुना जाएगा। साहा ने भारतीय टीम के लिए 40 टेस्ट खेले। इस दौरान 29.41 की औसत से 1353 रन बनाए।
विज्ञापन
ऋद्धिमान साहा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगाल क्रिकेट से विवाद के बाद ऋद्धिमान साहा अब त्रिपुरा की ओर से खेलने पर विचार कर रहे हैं। टीम इंडिया से बाहर चल रहे साहा त्रिपुरा की टीम खिलाड़ी के साथ-साथ मेंटर की भूमिका में भी नजर आ सकते हैं। साहा पिछले महीने तक आईपीएल खेल रहे थे। गुजरात टाइटंस की टीम के साथ उन्होंने खिताब जीता था। बंगाल की टीम में नहीं होने के कारण वह रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट मैचों में नहीं खेल पाए।
समाचार एजेंसी पीटीआई से बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘वह त्रिपुरा के लिये खिलाड़ी के साथ मेंटर की भूमिका निभाना चाह रहे हैं। वह त्रिपुरा में शीर्ष परिषद के कुछ सदस्यों से बातचीत कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कुछ तय नहीं हुआ है। पहले उन्हें कैब से और फिर बीसीसीआई से अनापत्ति पत्र हासिल करना होगा। उसके बाद ही यह प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है।’’
ऋद्धिमान साहा को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया। साहा को इस बात की सूचना दे दी गई थी कि अब आगे उन्हें नहीं चुना जाएगा। साहा ने भारतीय टीम के लिए 40 टेस्ट खेले। इस दौरान 29.41 की औसत से 1353 रन बनाए। वहीं, 122 प्रथम श्रेणी मैच में उन्होंने 6423 रन बनाए। उनका औसत 41.98 का रहा। उन्होंने 13 शतक और 38 अर्धशतक लगाए हैं।