{"_id":"63e89ee53229277d9908c096","slug":"wpl-auction-2023-date-time-and-procedure-know-all-about-women-premier-league-auction-in-10-points-2023-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WPL Auction: कैसे होगी विमेंस प्रीमियर लीग में नीलामी, किनकी लग सकती है सबसे ज्यादा बोली? 10 सवालों में सबकुछ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WPL Auction: कैसे होगी विमेंस प्रीमियर लीग में नीलामी, किनकी लग सकती है सबसे ज्यादा बोली? 10 सवालों में सबकुछ
Mon, 13 Feb 2023 12:36 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 13 Feb 2023 12:36 PM IST
सार
बीसीसीआई पहली बार आईपीएल की तर्ज पर इस टूर्नामेंट का आयोजन करने जा रहा है। इससे पहले वह विमेंस टी20 चैलेंज टूर्नामेंट करवा चुका है। हम आपको यहां नीलामी से जुड़ी जानकारियां दे रहे हैं...
विज्ञापन
विमेंस प्रीमियर लीग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के लिए सोमवार (13 फरवरी) का दिन काफी महत्वपूर्ण है। पहली बार महिला क्रिकेटरों की नीलामी होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पहली बार आईपीएल की तर्ज पर इस टूर्नामेंट का आयोजन करने जा रहा है। इससे पहले वह विमेंस टी20 चैलेंज टूर्नामेंट करवा चुका है। इसमें तीन टीमें थीं। बीसीसीआई ने इसे खत्म किया और पांच टीमों की विमेंस प्रीमियर लीग की घोषणा की। हम आपको यहां नीलामी से जुड़ी जानकारियां दे रहे हैं...
विज्ञापन
विमेंस प्रीमियर लीग का आयोजन कब होगा?
22 मैचों वाला यह टूर्नामेंट 4 मार्च से 26 मार्च के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब, कहां और कितने बजे से होगी नीलामी?
नीलामी सोमवार (13 फरवरी) को दोपहर 2:30 बजे से होगी। यह मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में जियो (Jio) वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा।

महिला टी20 चैलेंज
- फोटो : सोशल मीडिया
नीलामी के लिए कितने खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट हुए?
इस दौरान कुल 409 खिलाड़ियों पर बोली सकती है। नीलामी के लिए 1525 महिला क्रिकेटरों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। उनमें से 409 शॉर्ट लिस्ट हुए हैं।
नीलामी में कितने खिलाड़ी बिक सकते हैं?
विमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी में अधिकतम 90 खिलाड़ी बिक सकते हैं। पांच टीमों के पास कुल जगह 90 है।

स्मृति मंधाना
एक टीम में कितने खिलाड़ी होंगे? इनमें कितने विदेशी हो सकते हैं?
एक टीम को कम से कम 15 खिलाड़ी खरीदने होंगे। वह अधिकतम 18 खिलाड़ी खरीद सकती है। सभी टीमें अधिकतम छह विदेशी खिलाड़ियों को खरीद सकती हैं। ऐसे में कुल 30 विदेशी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में भाग ले सकते हैं।
एसोसिएट देशों के खिलाड़ियों के लिए क्या हैं नियम?
नीलामी के लिए एसोसिएट देशों की आठ खिलाड़ी को शॉर्टलिस्ट किया गया है। किसी भी टीम पर एसोसिएट खिलाड़ियों को खरीदने का दबाव नहीं होगा। हालांकि, प्लेइंग इलेवन में चार विदेशी खिलाड़ियों के साथ एक एसोसिएट खिलाड़ी को रखने की इजाजत होगी। इस तरह टीमों के पास प्लेइंग-11 में पांच विदेशियों को रखने की इजाजत होगी, लेकिन पांचवां खिलाड़ी एसोसिएट देश का होना जरूरी होगा।

स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर
- फोटो : सोशल मीडिया
नीलामी के लिए एक टीम के पास कितने पैसे होंगे? बेस प्राइस क्या है?
विमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी में भाग लेने के लिए एक टीम के पास अधिकतम 12 करोड़ रुपये होंगे। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के पास अपना बेस प्राइस 30 लाख या 40 लाख या 50 लाख रुपये चुनने का विकल्प था। वहीं, अनकैप्ड खिलाड़ियों का बेस प्राइस 10 लाख रुपये और 20 लाख रुपये था।
नीलामी में किस देश के कितने खिलाड़ी भाग लेंगे?
नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट हुए 409 खिलाड़ियों में से 246 भारत के हैं। 163 खिलाड़ी विदेशी हैं। इनमें आठ एसोसिएट देश के भी शामिल हैं। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया से 28, इंग्लैंड से 27, वेस्टइंडीज से 23, न्यूजीलैंड से 19, दक्षिण अफ्रीका से 17, श्रीलंका से 15, जिम्बाब्वे से 11, बांग्लादेश से नौ, आयरलैंड से छह और आयरलैंड से चार खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट हुए हैं। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), संयुक्त राज्य अमेरिका, हान्ग कॉन्ग, नीदरलैंड और थाईलैंड से एक-एक प्लेयर हैं।

रेणुका सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
50 लाख के टॉप बेस प्राइस में कितने खिलाड़ी हैं?
दस भारतीय समेत कुल 24 खिलाड़ी 50 लाख के टॉप बेस प्राइस में हैं। भारतीयों में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, जेमिमा रोड्रिग्ज, शेफाली वर्मा, पूजा वस्त्राकर, ऋचा घोष, स्नेह राणा और मेघना सिंह हैं। इस ब्रैकेट में विदेशी खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया से एश्ले गार्डनर, एलिस पेरी, मेग लेनिंग, एलिसा हीली, जेस जोनासेन और डार्सी ब्राउन शामिल हैं। इंग्लैंड से सोफी एक्लेस्टोन, नेट स्कीवर, डेनियल याट और कैथरीन स्कीवर हैं। न्यूजीलैंड से सोफी डिवाइन, दक्षिण अफ्रीका के सिनालो जाफ्ता, वेस्टइंडीज से डियांड्रा डॉटिन और जिम्बाब्वे से लॉरिन फिरी टॉप बेस प्राइस में हैं।
40 लाख के टॉप बेस प्राइस में कितने खिलाड़ी हैं?
50 लाख के बाद 40 लाख के बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों का नंबर आता है। इस लिस्ट में कुल 30 खिलाड़ी हैं। इनमें आठ भारतीय हैं।

शेफाली वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
किस खिलाड़ी पर लग सकती है बड़ी बोली?
पहले सेट में डिवाइन, एक्लेस्टोन, गार्डनर, हरमनप्रीत, मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, रेणुका, मेघना, हेले मैथ्यूज और पेरी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों पर बड़ी बोली सकती है। इनके अलावा 40 लाख रुपये के बेस प्राइस में शामिल मैथ्यूज पर भी फ्रेंचाइजियों की नजर होगी। लैनिंग, हीली, दीप्ति और कैप पर कुछ देर बाद बोली लगेगी। ऐसे में टीमें इन खिलाड़ियों के लिए भी पैसे बचाकर रखना चाहेंगी।