{"_id":"67b19d299ae5fbd3b80539a8","slug":"wpl-2025-mumbai-indians-coach-edwards-raised-questions-on-umpiring-mi-lost-due-to-3-controversial-run-outs-2025-02-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WPL 2025: मुंबई इंडियंस की कोच एडवर्ड्स ने अंपायरिंग सवाल उठाए, रन आउट के तीन विवादित फैसले से हारा MI","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WPL 2025: मुंबई इंडियंस की कोच एडवर्ड्स ने अंपायरिंग सवाल उठाए, रन आउट के तीन विवादित फैसले से हारा MI
Sun, 16 Feb 2025 01:39 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वड़ोदरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वड़ोदरा
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 16 Feb 2025 01:39 PM IST
सार
तीसरी अंपायर गायत्री वेणुगोपालन ने दिल्ली की तीन बल्लेबाजों राधा यादव, अरुंधति रेड्डी और शिखा पांडे को गिल्लियों की लाइट जलने के बावजूद नॉट आउट करार दिया।
विज्ञापन
डब्ल्यूपीएल 2025
- फोटो : WPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई इंडियंस की कोच चार्लोट एडवर्ड्स ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनकी टीम की आखिरी गेंद पर दो विकेट से हार में बड़ी भूमिका निभाने वाले विवादास्पद रन आउट फैसलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस तरह के निर्णय को समझना वास्तव में मुश्किल है जो मैच के अंतिम परिणाम को प्रभावित करते हैं। रन आउट के तीन विवादास्पद फैसले मुंबई इंडियंस के खिलाफ गए जिसका फायदा उठाकर दिल्ली जीत हासिल करने में सफल रही।
विज्ञापन
तीसरी अंपायर गायत्री वेणुगोपालन ने दिल्ली की तीन बल्लेबाजों राधा यादव, अरुंधति रेड्डी और शिखा पांडे को गिल्लियों की लाइट जलने के बावजूद नॉट आउट करार दिया। तीसरे अंपायर के इन फैसलों ने आखिर में मैच के परिणाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुंबई की करीबी हार के बाद इंग्लैंड की दो बार की विश्व कप विजेता कप्तान एडवर्ड्स ने कहा, 'आपको काफी शांत रहना होगा। जब अधिकतर फैसलों के लिए तीसरे अंपायर की मदद ली जाती है तो वास्तव में यह काफी मुश्किल होता है। तब मैच का परिणाम बड़ी स्क्रीन पर नजर आता है।'
— Lolzzz (@CricketerMasked) February 15, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'इसे पचा पाना वास्तव में मुश्किल है लेकिन मैं लंबे समय से इस खेल से जुड़ी हूं और जानती हूं कि यह खेल का हिस्सा है। इसलिए हमें बस आगे बढ़ना है। हमारी निगाह मंगलवार को होने वाले मैच पर हैं।' भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज ने भी मैच की कमेंट्री करते हुए कहा था कि अरुंधति और राधा यादव के मामले में फैसला मुंबई के पक्ष में जाना चाहिए था।
Irrespective of the result in the ongoing WPL i must applaud the 3rd umpire who is absolutely world class - to make that kind of decision and to take the replay so many frames back under so much pressure is world class @wplt20 @DelhiCapitals
— Parth Jindal (@ParthJindal11) February 15, 2025
आरसीबी के पूर्व क्रिकेट निदेशक माइक हेसन ने भी अंपायर के फैसले पर अविश्वास जताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, 'मुझे नहीं पता कि अंपायर ने यह फैसला क्यों दिया क्योंकि एक बार गिल्लियों की लाइट जलने के बाद अगर संपर्क टूट जाता है तो बल्लेबाज को आउट माना जाता है।'