फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   WPL 2023: Women's IPL auction will be held in second week of February, auction can be held in Delhi or Mumbai

WPL 2023: फरवरी के दूसरे हफ्ते में हो सकता है महिला IPL का ऑक्शन, नीलामी के लिए चुने जा सकते हैं ये शहर, जानें

Wed, 01 Feb 2023 01:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 01 Feb 2023 01:52 PM IST
सार

नई दिल्ली या मुंबई में नीलामी आयोजित की जा सकती है। इस हफ्ते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस पर फैसला लेगा और ऐलान करेगा।

विज्ञापन
WPL 2023: Women's IPL auction will be held in second week of February, auction can be held in Delhi or Mumbai
महिला आईपीएल 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला आईपीएल यानी महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण के लिए ऑक्शन इस महीन के दूसरे हफ्ते में हो सकता है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस ऑक्शन के 11 या 13 फरवरी को होने की संभवाना है। रिपोर्ट के मुताबिक ऑक्शन के लिए जगह तय नहीं है, लेकिन नई दिल्ली या मुंबई में नीलामी आयोजित की जा सकती है। इस हफ्ते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस पर फैसला लेगा और एलान करेगा।
विज्ञापन

बीसीसीआई ने पहले महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन को छह फरवरी को मुंबई में कराने का प्लान बनाया था। हालांकि, इसे बाद में बदलने का फैसला लिया। बीसीसीआई ने महिला आईपीएल की पांचों फ्रेंचाइजी को ऑक्शन के लिए तैयार होने के लिए एक महीने का समय दिया था। महिला आईपीएल की शुरुआत चार मार्च को हो सकती है और यह 24 मार्च तक चल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

WPL 2023: Women's IPL auction will be held in second week of February, auction can be held in Delhi or Mumbai
महिला आईपीएल - फोटो : सोशल मीडिया
दो कारणों से बोर्ड ने ऑक्शन की तारीखों में बदलाव किया है। पहला तो यह कि WPL फ्रेंचाइजी मालिकों के पास संयुक्त अरब अमीरात में चल रहे ILT20 और दक्षिण अफ्रीका में चल रहे SA20 में भी क्लब हैं। ILT20 का फाइनल 11 फरवरी और SA20 का फाइनल 12 फरवरी को होना है। महिला आईपीएल में पांच टीमों में से तीन के पास पुरुष आईपीएल में टीमें हैं। इनमें मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स शामिल हैं। इनके अलावा अदाणी ग्रुप और कैपरी ग्लोबल ने भी टीमें खरीदी हैं।
विज्ञापन

महिला टीमों को खरीदने में कुल 4669.99 करोड़ रुपये का बजट आया। यह महिला क्रिकेट में सबसे बड़ी डील है। अदाणी ग्रुप के स्पोर्ट्स डिवीजन, अदाणी स्पोर्ट्सलाइन ने अहमदाबाद फ्रेंचाइजी अपने नाम की। वहीं, गैर-बैंकिंग वित्तीय फर्म कैपरी ग्लोबल ने लखनऊ फ्रेंचाइजी को अपने नाम किया। आईपीएल की तीन टीमें मुंबई, कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स ने महिला आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए अपने ही शहरों को चुना।

WPL 2023: Women's IPL auction will be held in second week of February, auction can be held in Delhi or Mumbai
महिला आईपीएल - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा माना जा रहा है कि सभी फ्रेंचाइजी ने बीसीसीआई से नीलामी को छह फरवरी से आगे बढ़ाने के लिए कहा था। WPL सीजन के पहले सीजन में 22 मैच खेले जा सकते हैं। इसकी मेजबानी ब्रेबॉर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल क्रिकेट अकादमी कर सकता है। 10 फरवरी से शुरू हो रहे महिला टी20 विश्व कप के बाद महिला आईपीएल का आयोजन हो सकता है। इस टूर्नामेंट का फाइनल 26 फरवरी को होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed